
शनिवार को शाम 5 से 7 बजे के बीच कर लें इनमें से कोई भी एक उपाय, साक्षात दर्शन दें इच्छा पूरी करेंगे हनुमान जी
सभी अमगंलों को दूर करने मंगलमूर्ति श्री हनुमान जी अपनी शरण में आने वाले के सारे संकटों का नाश कर देते हैं। कहा जाता हैं कि हनुमान जी की पूजा पूर्ण श्रद्धा से की जाये तो वे अपने भक्तों की परेशानियों एवं सभी संकटों से रक्षा करते हैं।
अगर आपकी किस्मत के सभी ताले बंद पड़े हो कहीं से कोई रास्ता नहीं मिल रहा हो तो शनिवार के दिन 5 बजे से लेकर 7 बजे के बीच इनमें से कोई भी एक काम केवल एक बार करने से हनुमान जी आपकी सभी मनोकामनाएं पूरी कर देते हैं। जानें शनि के दिन शाम को कैसे करें श्री हनुमान जी का पूजन और इच्छा पूर्ति के लिए उपाय।
1- हनुमान जी की की कृपा पाने के लिए शनिवार के दिन शाम 5 बजे से लेकर 7 बजे के बीच हनुमान मंदिर में जाकर 11 मुख वाला आटे से बना दीपक जला दें।
2- शनिवार के दिन शाम के समय की गई हनुमान पूजा अर्चना से बड़ी से बड़ी समस्याएं दूर हो जाती है।
3- अगर शनिवार के दिन शाम को 5 बजे से 7 बजे के बीच हनुमान जी के इन नामों जैसे- हनुमान, बजरंगबली, पवनपुत्र, अंजनी पुत्र एवं मारुति आदि का जप 108 बार करते हैं तो चाह कर भी संकट आपके पास नहीं आयेंगे।
4- अगर किसी के कामों में बार बार रुकावटें आ रही हो, शनिवार के दिन शाम को हनुमान जी के मंदिर में जाकर चमेली के तेल व सिंदुर से हनुमान जी अभिषेक करें। कुछ ही दिनों में सब कुछ ठीक होने लगता है।
5- शनिवार के दिन शाम को 5 से 7 बजे के बीच गोधुली बेला में हनुमान जी को लाल चोला, गुड एवं चने का प्रसाद चढ़ाने से भी सभी मनोकामनाएं पूरी होने लगती है।
उपरोक्त विधि से पूजा करने के बाद श्रद्धा भाव से हनुमान जी के मंदिर में बैठकर नीचे दिये मंत्र का 108 बार जप करने के बाद 7 बार श्री हनुमान चालीसा का पाठ करने से किस्मत के सभी बंद ताले खुल जाते हैं।
।। श्री हनुमान मंत्र ।।
।।ऊँ आदिदेव नमस्तुभ्यं सप्तसप्ते दिवाकर
त्वं रवे तारय स्वास्मानस्मात्संसार सागरात।।
*********
Published on:
8 Jun 2019, 10:52 AM IST
बड़ी खबरें
View Allधर्म-कर्म
धर्म/ज्योतिष
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.