यह पेड़ हैं हनुमान जी को प्रिय
हनुमान जी के आराध्य भगवान श्रीराम जो कि विष्णु जी के अवतार हैं, और कहा जाता है कि विष्णु जी का वास पीपल वृक्ष में भी होता हैं, इसलिए यह पेड़, इसके फल और इसके पत्ते श्री हनुमान जी भगवान को अति प्रिय हैं, और जो भी पीपल पेड़ की पूजा करने के बाद पीपल के पत्ते को विधि से हनुमान जी को भेट करते हैं उनकी सभी मनोकामनाएं पूरी हो जाती हैं । पीपल की पूजा करने से पैसों से जुड़ी समस्याएं, गंभीर रोग और कुंडली दोष भी नष्ट हो जाते हैं ।