30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

हनुमान जी के 12 नाम वाला वह मंत्र, जो करेगा हर स्थिति में आपकी रक्षा

- बहुत से फायदे होंगे, इसलिए बजरंगबली हनुमान जी के नाम स्मरण करना चाहिए।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Deepesh Tiwari

•

Updated: 7 Nov 2022, 5:14 PM IST

hanuman.jpg

इस मंगलवार को जहां चंद्रग्रहण लगने जा रहा है, वहीं इसके कारण तकरीबन सभी लोग कल यानि मंगलवार से ही प्रभावित होने जा रहे हैं। ऐसे में जहां चंद्रग्रहण के प्रभाव से बचने के लिए जानकारों द्वारा अनेक कार्य करने की बातें बताई जा रहीं हैं।

वहीं पंडित एके शुक्ला के अनुसार चुंकी यह ग्रहण मंगलवार यानि हनुमान जी (Hanuman) के स्वामित्व वाले दिन लग रहा है। ऐसे में हनुमान जी का नाम इन बनने वाली नई स्थितियों को काफी कंट्रोल में रखेगा। ऐसे में आज हम आपको हनुमान जी का एक ऐसे नाम बता रहे हैं, जिनके नाम का जाप आपको चंद्रग्रहण के बुरे प्रभावों से बचाव में सहायक सिद्ध होगा।

यह भी पढ़ें: Death Yoga on Lunar Eclipse- चंद्रग्रहण के दौरान बन रहा है मृत्यु योग, आपके साथ भी हो सकती है ऐसी घटनाएं

बजरंग बली हनुमान जी (Hanuman)के बहुत से नाम हैं, ऐसे में आज हनुमान जी के 12 नाम वाला नाम मंत्र के बारे में जानकारी दे रहे है। हनुमान जी के 12 नाम का स्मरण या जप करने से बहुत से फायदे होंगे, इसलिए बजरंगबली हनुमान जी के नाम स्मरण करना चाहिए।

बजरंगबलि हनुमान (Hanuman) जी के 12 चमत्कारी नाम
नाम की संख्या : हनुमान जी के 12 चमत्कारी नाम
1 : ॐ हनुमान
2 : ॐ अनजनी सुत
3 : ॐ वायु पुत्र
4 : ॐ महाबल
5 : ॐ रामेष्ठ
6 : ॐ फाल्गुण सखा
7 : ॐ पिंगाक्ष
8 : ॐ अमित विक्रम
9 : ॐ उदधिक्रमण
10 : ॐ सीता शोक विनाशन
11 : ॐ लक्ष्मण प्राण दाता
12 : ॐ दशग्रीव दर्पहा

हनुमान जी के 12 नाम जपने के फायदे : Hanuman 12 Names in Hindi

: अगर कोई व्यक्ति सुबह में उठ जाता है एंव बजरंगबली हनुमान जी (Hanuman) के 12 नाम का जप 11 बार करता है ऐसे में लम्बी उम्र प्राप्त होती है।
: हनुमान (Hanuman) जी का नाम अगर दोफ्हर के समय में लिया जाए ऐसे में जप करने वाले व्यक्ति को धन प्राप्ति होती है।
: रात्रि के समय में अगर आप हनुमान जी के 12 नाम का स्मरण करते है तो आपको शत्रु से जीत प्राप्त होती है।
: अगर मंगलवार को लाल स्याही से भोजपत्र पर हनुमान जी (Hanuman) के बारह नाम लिखकर उसी दिन (मंगलवार) ताबीज बनाकर बाँध लिया जाए ऐसे में सिरदर्द समस्या नहीं होती है गले एंव बाजू पर तांबे का ताबीज पहनना ज्यादा उपयुक्त होता है।
: अगर कोई व्यक्ति नित्य नियम के समय बजरंगबली हनुमान जी का नाम ले तो इष्ट की प्राप्ति होती है।

वहीं पंडित सुनील शर्मा का कहना है कि चंद्रग्रहण के दौरान मन में हनुमानजी (Hanuman) के इन नामों का जाप आपको चंद्रग्रहण के समस्त दुष्प्रभावों से मुक्ति प्रदान करेगा।