
2019 के अंतिम दिन कर लें ये महाउपाय, हनुमान जी कर देंगे हर अधूरी इच्छा पूरी
साल 2019 का अंतिम दिम मंगलवार 31 दिसंबर को हैं। अगर साल बीते साल 2019 में आपके जीवन की कुछ इच्छाएं पूरी नहीं हो पाई हो तो साल के अंतिम दिन ये महाउपाय जरूर करें। इस महाउपाय से श्री हनुमान जी भगवान प्रसन्न होकर उपायकर्ता की सभी अधूरी इच्छाओं की पूर्ति आने वाले नए साल 2020 में पूरी कर देंगे। जानें साल 2019 के अंतिम दिन मंगलवार को किस उपाय को करने से हर अधूरी कामना पूरी हो जाएगी।
साल 2019 के अंतिम दिन मंगलवार को हनुमान जी भगवान के इन तांत्रिक बीज मंत्रों का जप एक हजार बार शुद्धचित्त होकर करने से हनुमान जी सभी मनोकामना पूरी कर देते हैं।
इन मंत्रों का जप करने से पहले श्री हनुमान चालीसा का पाठ करें। फिर उन्हें बूंदी या लड्डू का भोग लगाएं।
1- अगर साल 2019 में रोजगार या नौकरी की समस्याओं से मुक्ति नहीं मिल पाई हो तो मंगलवार के दिन इस मंत्र के जप लाल चंदन या लाल मुंगे की माला से करें। जप के समय गाय के घी का दीपक जलाकर रखें। ऐसा करने से प्रसन्न होकर हनुमान जी सभी अधूरी कामनाएं पूरी कर देंगे।
- मंत्र
।। ॐ पिंगाक्षाय नमः ।।
2- एक साथ कई मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए मंगलवार की शाम को इस मन्त्र का जप रुद्राक्ष की माला से करें।
मंत्र
ॐ महाबलाय वीराय चिरंजिवीन उद्दते।
हारिणे वज्र देहाय चोलंग्घितमहाव्यये।।
3- ये हनुमान मंत्र तमाम समस्याओं का समाधान कर देता है- इस मंत्र का जप लाल मुंगे की माला से मंगलवार के दिन सूर्योदय से लेकर सूर्यास्त के बीच करें।
मंत्र
।। ॐ मारकाय नमः ।।
4- जीवन की तमाम समस्याओं के लिए रामबाण उपाय हैं नीचे दिये गये सिद्ध मंत्र, इनमें से किसी भी एक मंत्र का जप मंगलवार के दिन से लेकर लगातार 11 दिन तक करने से बड़े से बड़े संकट दूर होने लगते हैं।
1- ॐ तेजसे नम:।।
2- ॐ प्रसन्नात्मने नम:।।
3- ॐ शूराय नम:।।
4- ॐ शान्ताय नम:।।
5- ॐ मारुतात्मजाय नमः।।
6- ॐ हं हनुमते नम:।।
5- साल के अंतिम दिन मंगलवार को इस हनुमान बीज मंत्र का जप करने से नये साल 2020 में हनुमान जी की कृपा से मान-सम्मान और यश की प्राप्ति कुछ ही दिनों में होने लगती है। इस मंत्र का जप लाल मुंगे या रुद्राक्ष की माला से करें।
मंत्र
।। ॐ व्यापकाय नमः ।।
*********************
Published on:
30 Dec 2019, 11:04 AM IST
बड़ी खबरें
View Allधर्म-कर्म
धर्म/ज्योतिष
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.