19 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Astrology and Spirituality / Dharma Karma / Happy Marriage Life: शादी से पहले करें ये शुभ काम, रहेगी खुशहाल जिंदगी

Happy Marriage Life: शादी से पहले करें ये शुभ काम, रहेगी खुशहाल जिंदगी

Happy Marriage Life: वैवाहिक जीवन को खुशहाल बनाने के लिए अपने इष्टदेव की पूजा-अर्चना करना शुभ माना गया है। इससे पुण्य लाभ होता है और विवाह से जुड़ी सभी बाधाएं समाप्त हो जाती हैं।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Sachin Kumar

•

Updated: 4 Dec 2024, 6:05 PM IST

Happy Marriage Life

Happy Marriage Life

Happy Marriage Life: सनातन धर्म में विवाह एक पवित्र बंधन है। इस रिश्ते में बधने के बाद व्यक्ति के जीवन में एक नया मोड़ आता है। साथ एक-दूसरे के प्रति जिम्मेदारी भी बढ़ जाती हैं। भारतीय परंपरा में शादी धार्मिक और आध्यात्मिक दोनों पहलुओं से विशेष महत्वपूर्ण है। इस लिए विवाह के बंधन में बंधने से पहले कुछ धार्मिक कार्य करना भी जरूरी होता है। यहां जानिए विवाह से पूर्व क्या शुभ होता है।

Happy Marriage Life: गणेश जी की आराधना

गणेश जी को सिद्धि विनायक माना जाता है। विवाह से पहले इनकी पूजा करना बहुत महत्वपूर्ण है। क्योंकि भगवान गणेश की पूजा करने से सभी प्रकार की बाधा और समस्या नष्ट हो जाती हैं। उनकी आरती और मंत्रों का जाप विशेष रूप से लाभकारी माना गया है।

Happy Marriage Life: कुलदेवता की पूजा करें

धार्मिक मान्यता के अनुसार हर परिवार के अपने-अपने कुलदेवी या कुलदेवता होते हैं। माना जाता है कि शादी से पहले मंदिर में जाकर इनकी पूजा करनी चाहिए। ऐसा करने से ये खुश होते हैं और साथ ही इनका आशीर्वाद मिलता है। यह कार्य विवाह से पहले करना बहुत जरूरी होता है।

Happy Marriage Life: मंगल कार्य के लिए शुभ मुहूर्त का चयन

किसी भी शुभ कार्य को करने से पहले ज्योतिषी से परामर्श करना चाहिए। शुभ मुहूर्त में किए गए विवाह से वैवाहिक जीवन में सुख और शांति बनी रहती है। इसके साथ ही घर में शुभ कार्य करने से पहले घर की सफाई और शुद्धि करना बहुत आवश्यक है। गंगाजल का छिड़काव करके नकारात्मक ऊर्जा को दूर किया जा सकता है।

डिस्क्लेमरः इस आलेख में दी गई जानकारियां पूर्णतया सत्य हैं या सटीक हैं, इसका www.patrika.com दावा नहीं करता है। इन्हें अपनाने या इसको लेकर किसी नतीजे पर पहुंचने से पहले इस क्षेत्र के किसी विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।