5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इस देवता के सिद्ध यंत्र को धारण करते ही मिल जाती है, सभी कष्टों से मुक्ति

इस देवता के सिद्ध यंत्र को धारण करते ही मिल जाती है, सभी कष्टों से मुक्ति
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Shyam Kishor

•

Updated: 27 Jun 2018, 2:03 PM IST

hanuman yantra

इस देवता के सिद्ध यंत्र को धारण करते ही मिल जाती है, सभी कष्टों से मुक्ति

शास्त्रों में उल्लेख आता है कि किसी भी देवी देवता के सिद्ध यंत्र को धारण करने से वे शीघ्र प्रसन्न हो जाते हैं । ऐसा कहा जाता है कि मंत्र की तरह ही यंत्र भी बहुत पावरफुल होता हैं और यंत्र में स्वयं देवता निवास करते हैं । बात करते हैं श्री हनुमान यंत्र की, हनुमान जी का ही स्वरुप है हनुमान यंत्र, सिद्ध किये हुए श्री हनुमान यंत्र को धारण करने से हनुमान जी शीघ्र प्रसन्न होकर कष्टों से मुक्ति दिलाते है ।

हनुमान यंत्र को विशिष्ठ विधि विधान से सिद्ध करने के बाद अपने घर के पूजा - स्थल पर स्थापित किया जा सकता हैं या अपनी जेब में भी रख सकते हैं । लेकिन ध्यान रखे इस यंत्र की पूजा नियमित करते रहना हैं ।

हनुमान यंत्र को घर पर ही सिद्ध करने की विधि


किसी भी शुक्ल पक्ष के प्रथम सोमवार के दिन हनुमान यंत्र को खरीद कर घर ले आयें, अब दूसरे दिन यानी की मंगलवार को सुबह 4 बजे स्नान आदि से पवित्र होकर घर के पूजा स्थल पर पूर्व दिशा में छोटा सा लाल कपडा बिछाकर हुनुमान यंत्र को उस पर स्थापित करें, यंत्र के ठीक सामने गाय के घी का एक दीपक जला दें ।


अब लाल रंग के ही आसन पर स्वयं बैठकर हनुमान जी के इस मंत्र का 5000 बार जप करें । मंत्र- ।। ॐ हं हनुमते रुद्रात्मकाय हुं फट् ।। मंत्र जप पूरा होने के बाद उसी दिन सूर्यास्त से पहले या अगले दिन सूर्योदय के बाद 500 मंत्रों से हवन कुंड में गाय के घी की आहुति दें । हवन के लिए समिधा आम या पलाश की ही प्रयोग करें । हवन पूर्ण होने पर हनुमान यंत्र को हवन के उपर से 21 बार घुमाकर पूजा स्थल या अपनी जेब में रख लें, एवं हवन की भस्म का तिलक माथे व गले पर लगायें । इस क्रम के पूरा होते ही हनुमान यंत्र सिद्ध हो जाता हैं ।