भस्म कैसे बनाएं
भस्म कई तरह से तैयार की जा सकती है। गाय के गोबर के कंडे, बिल्व वृक्ष, शमी, पीपल, पलाश, बड़ (बरगद), अमलताश और बेर वृक्ष की लकड़ियों को जलाकर भस्म बना सकते हैं। माथे पर लगाई जाने वाली भस्म चावल की भूसी से भी तैयार होती है। गोबर और कुछ अन्य मिश्रण से भी भस्म तैयार की जाती है। गुग्गल आदि की भस्म भी होती है। यज्ञ या हवन की सामग्री से बनी भभूत को भी कई तरह के रोग का नाशक माना गया है।