श्राद्ध के दौरान प्रदान कि गई इन चीजों को वे पितर जो देवयोनी को प्राप्त करते हैं, उन्हें यह भोजन अमृत रूप में प्राप्त होगा, गंधर्व लोक में जाने पर पितृों को यह भोग्य रूप में प्राप्त होगा, जबकि पशुयोनी में होने पर उन्हें यह तृण यानि घास रूप में और वहीं सर्पयोनी होने पर यह उन्हें हवा यानि कि वायु रूप में प्राप्त होगा, जिससे वे तृप्त हों जाएंगे। इसके अलावा यक्षयोनी के पितर इसे पेय रूप में, दानवयोनी के पितर इसे मांस रूप में, प्रेतयोनी के पितर इसे रूधिर यानि लहू रूप में और मनुष्ययोनी में गए पितर इसे अन्न रूप में प्राप्त करते है।