
Invite Maa Lakshmi To Your Home Today
हिन्दू धर्म में मां लक्ष्मी को धन की देवी माना गया है। ऐसे में मान्यता है कि लक्ष्मी की पूजा करने से घर की दरिद्रता दूर होती है साथ ही सुख-सौभाग्य की प्राप्ति भी होती है।
पंडित सुनील शर्मा के अनुसार हिन्दू पंचांग में सप्ताह के सात दिनों का स्वामित्व अलग-अलग देवी-देवताओं को दिया गया है। ऐसे में मां लक्ष्मी का दिन शुकवार माना गया है, वहीं ज्योतिष में शुक्र को ही भाग्य भाव यानि नवम भाव का स्वामी माना गया है। ऐसे में शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी की पूजा-पाठ के लिए विशेष लाभकारी होता है, मान्यता है कि शुक्रवार को की गई पूजा खाली नहीं जाती और मां भक्तों की झोली भर देती है।
सप्ताह के सात दिनों के अनुसार जहां सोमवार का स्वामित्व महादेव यानि भगवान शिव के पास है, वहीं मंगलवार और शनिवार को हनुमान जी व शनिदेव के अलावा मां दुर्गा का भी दिन माना गया है। जबकि बुध को श्रीगणेश भगवान तो गुरुवार को विष्णु भगवान व मां सरस्वती का दिन माना गया है। जबकि शुक्रवार की कारक देवी मां लक्ष्मी मानी गईं है। इसके अलावा रविवार के दिन के कारक देवता सूर्यदेव माने गए हैं।
ऐसे में यदि आप भी देवी लक्ष्मी को खुश करना चाहते है तो शुक्रवार के दिन भक्ति-भाव से मां की विधिवत पूजा कर प्रसन्न करें। इसके लिए कुछ विशेष विधियां बताई गई है जिनका पालन करने से मां भक्तों को आसानी से मिल जाती है।
1. ऐसे करें देवी मां की आराधना
इसके तहत शुक्रवार के दिन सबसे पहले ब्रह्म मुहूर्त में उठें। इसके बाद दैनिक क्रिया से निवृत होकर स्नान करें। फिर मां देवी लक्ष्मी की पूजा शुरू करें। पूजा वाले स्थान पर मां लक्ष्मी की प्रतिमा स्थापित करने के बाद घी का दीपक जलाएं। 108 बार लक्ष्मी मंत्र, ऊॅ श्रीं श्रीये नम: का जाप करें।
ध्यान रखें कि लक्ष्मी मंत्र का जाप करते समय आपका ध्यान पूजा पर ही क्रेंद्रित रहे। जप पूरा होने के बाद मां को मिश्री और खीर सहित मीठे पकवान का भोग लगाएं। फिर बाद में 7 वर्ष से कम आयु की कन्याओं को भोज कराए। मान्यता है कि ऐसी विधि लगातार तीन शुक्रवार को अपनाने से मां लक्ष्मी दरिद्रता दूर कर देती हैं।
2. ऐसे जलाएं दीपक
शास्त्रों में बताई गई विधि के अनुसार देवी लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए प्रत्येक शुक्रवार की शाम घी का दीपक जलाएं। ध्यान रखें कि दीपक उत्तरी-पूर्वी कोने में हो। दीपक के लिए तेल के स्थान पर गाय के घी और रूई की बाती की जगह लाल रंग के सूती धागे का प्रयोग किया जाना चाहिए।
दीपक जलाते समय घी में थोड़ी सी केसर डाल दें। मान्यता है कि इस विधि से हर शुक्रवार को मां लक्ष्मी को दीपक अर्पित करने से मां की कृपा बरसती है साथ ही घर की आर्थिक तंगी दूर होगी। इसके साथ ही यह भी माना जाता है कि ऐसा करने से मांगी गई मन्नत खाली नहीं जाती।
3. तिजोरी में ऐसे रखें पोटली
मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए शुक्रवार के दिन के तीसरा उपाय के तहत अपने घर की तिजोरी में एक पीले रंग के कपड़े से बनी पोटली रखनी है। पोटली रखते समय उसके अंदर पांच पीली कौड़ी, थोड़ी सी केसर और एक चांदी का सिक्का रखकर बांध दें। मान्यता है कि ऐसा हर शुक्रवार को करने से मां लक्ष्मी की कृपा बरसती है और धन की समस्या दूर होगी। वहीं शुक्रवार के दिन गरीबों को दान और भोजन कराने से भी मां प्रसन्न होती है।
Published on:
17 Apr 2020, 4:00 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.