
Janmashtami mahaupaye 2019 : मिलेगा मनचाहा प्यार, जन्माष्टमी की शाम कर लें ये महाउपाय
साल 2019 में 23 एवं 24 अगस्त को भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव जन्माष्टमी का पर्व मनाया जाएगा। योगेश्वर श्रीकृष्ण को प्रेम का प्रतिक माना जाता है। इस बार जन्माष्टमी के दिन कई दुर्लभ शुभ योग बन रहे हैं। अगर इस दुर्लभ योग में मनचाहा प्यार की प्राप्ति, धन, वैभव एवं संतान प्राप्ति के लिए कुछ विशेष उपाय किए जाए तो सब गोपियों को एक साथ एक जैसा प्रेम करने वाले भगवान श्रीकृष्ण अपने शरणागत की सभी मनोकामना पूरी कर देते हैं। इन उपायों को जन्माष्टमी के दिन सूर्यास्त के बाद ही करना है।
1- इस उपाय से मिलेगा मनचाहा प्यार- अगर आप किसी से प्यार करते हैं तो जन्माष्टमी के दिन श्री राधा रानी और कृष्ण जी के मंदिर में जाकर दोनों को शुद्ध माखन और मिश्री का भोग लगायें । भोग लगाने के बाद राधा-कृष्ण के गले में अपने मन चाहे प्यार का नाम लेते हुए उसे पाने की कामना से लाल गुलाब के फूलों की माला पहना दें । ऐसा करने शीघ्र ही आपकों अपना मन चाहा प्यार मिल जायेगा ।
2- यह उपाय सारे शत्रुओं से रक्षा करेगा- जन्माष्टमी के दिन सूर्यास्त के बाद पीपल के पत्ते पर अष्टगंध की स्याही और अनार की कलम से “सर्व शत्रुनाशय” लिखकर जमीन में गाड़ दें। सभी शत्रु मित्र बन जायेंगे या तो नष्ट हो जायेंगे।
3- इस उपाय से कर्ज से मिलेगी मुक्ति- जन्माष्टमी के दिन से लेकर लगातार 8 दिनों तक अर्थात पूर्णिमा तिथि तक मिश्री की चाशनी में काले तिल मिलाकर स्टील के कलश से पीपल के वृक्ष पर अर्पित करने से कुछ ही दिनों में कर्ज से मुक्ति मिल जाएगी।
4- इस उपाय से होगी धन की प्राप्ति- भगवान श्रीकृष्ण के बाल गोपाल स्वरूप का विधिवत पूजन करने के बाद साबुत काली मिर्च और तुलसी पत्र युक्त गाय के दुध की खीर का भोग लगावें। भोग लगाने से पहले शंख में मिश्री युक्त जल भरकर कृष्ण लला का अभिषेक करने से अचानक धन आय में वृद्धि होने लगती है।
5- इस उपाय से सुखी दाम्पत्य जीवन की प्राप्ति होती है- सूर्यास्त के समय तुलसी माता के सामने सुगंधित चंदन की धुप एवं गाय के घी का दीप जलावें। दीपक जलाने के बाद- "ॐ लक्ष्मी नारायणाय नमौस्तुते:" इस मंत्र का 108 बार जप करके, 11 परिक्रमा तुलसी माता के लगावें।
*********
Published on:
21 Aug 2019, 4:21 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.