उपरोक्त नियमों का पालन करते हुए- शुद्ध, पवित्र होकर किसी भी हनुमान मंदिर में जाकर पहले तो एक दीपक जलावें- फिर "ऊँ हनुमते नमः" मंत्र का जप 108 बार (दोनों समय) करें। जप करते समय हनुमान जी से कालसर्प दोष के प्रभाव को शीघ्र खत्म करने की प्रार्थना मन ही मन करें। जप के बाद श्री हनुमान चालीसा का पाठ सुबह 5 बार एवं शाम को 2 बार कुल मिलाकर 7 बार पाठ एक दिन में करना है। ऐसा लगातार 21 दिनों तक करना है। हनुमान जी की कृपा से कुछ ही दिनों में कालसर्प दोष का प्रभाव कम होने लगेगा।