
ये उपाय सप्ताह भर में खत्म कर देगा कालसर्प दोष
कहा जाता हैं कि अगर किसी की कुंडली में कालसर्प दोष लग जाये तो उस व्यक्ति के जीवन में अनेक परेशानिया एक के बाद एक आनी शुरू हो जाती है । जैसे नौकरी, व्यापार-कारोबार में घाटा, विवाह में देरी होना, पितृदोष का भागी बनना आदि अनेक समस्याएं । अगर इन सबसे मुक्ति चाहते हो और बिना रूपया पैसा खर्च किये कालसर्प का निवारण चाहते होते इस सरल व सुगम उपायों को कर लें । ये उपाय बहुत ही असरकारक है इन्हें एक बार जरूर करें । परेशानियां सप्ताह भर में धिरे धिरे खत्म हो जायेगी ।
आपकी कुंडली में कालसर्प दोष है या नहीं ऐसे पहचाने-
- जिनकी कुंडली में कालसर्प दोष होगा उसे सपने में नदी, तालाब, कुएं, और समुद्र का पानी दिखाई देता है ।
- उसे रात को उल्टा होकर सोने पर ही चैन की नींद आती है ।
- उसको सपने में मकान अथवा पेड़ों से फल आदि गिरते दिखाई देता है ।
- कालसर्प दोष वालों को पानी और अधिक ऊंचाई से डर लगता है ।
- अक्सर वह सपने में खुद को दूसरे लोंगो से लड़ते झगड़ते हुए देखता है ।
- जिसे कालसर्प दोष होगा और यदि वह संतानहीन हो तो उसे किसी स्त्री के गोद में मृत बालक दिखाई देता है ।
- उसे नींद में अपने शरीर पर साप रेंगता हुआ महसूस होता है ।
- कालसर्प से पीड़ित जातकों का मन श्रावन के महिने हमेशा प्रसन्न रहता है ।
कालसर्प दोष से मुक्ति के सरल व सुगम उपाय
- राहुकाल में 108 राहु यंत्रों को जल में प्रवाहित करें ।
- किसी शुभ मुहूर्त में अपने घर के मुख्य द्वार पर अष्टधातु या चांदी का स्वस्तिक लगाएं और उसके दोनों ओर धातु निर्मित नाग भी लगाएं ।
- अमावस्या के दिन अपने पितरों को शांत व तृप्त कराने के लिए दान आदि करें ।
- प्रति मंगलवार श्री हनुमान चालीसा का 108 बार पाठ करें और हनुमान जी पर सिंदूर, चमेली का तेल व बताशा चढ़ाएं ।
- सोमवार को शिव मंदिर में चांदी के नाग की पूजा करें, पितरों का ध्यान करें एवं श्रध्दापूर्वक बहते हुए नदी के पानी में नागदेवता का विसर्जन करें ।
- श्रावण के महिने में पूरे 30 दिनों तक भगवान महादेव का दही से अभिषेक करें ।
Published on:
21 Feb 2019 04:28 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
