5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कार्य सिद्धि के लिए 11 बार करें इस मंत्र का करें जाप, जल्द मिलेगी सफलता

कार्य सिद्धि के लिए 11 बार करें इस मंत्र का करें जाप, जल्द मिलेगी सफलता
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Tanvi Sharma

•

Updated: 13 Jun 2018, 7:10 PM IST

mantra jaap

कार्य सिद्धि के लिए 11 बार करें इस मंत्र का करें जाप, जल्द मिलेगी सफलता

शास्त्रों में ऐसे कई मंत्र हैं, जो हमें हर संकट से छुटकारा दिलाने में मददगार साबित हो सकते हैं। इन मंत्रों की सहायता से आप अपने मन को शांत कर सकते हैं। ये मंत्र बहुत ही प्रभावकारी हैं। ग्रहों की चाल से हमारा जीवन बहुत हद तक प्रभावित होता है। यहां तक जीवन में कामयाबी और नाकामी भी ग्रहों की चाल के परिणामस्वरूप ही आती हैं। कई बार हमारे काम बनते बनते अंतिम समय में उसमें अड़चनें आ जाती है। ये सब होता है हमारे ग्रहों की चाल व उसके बुरे प्रभाव के कारण लेकिन इनसे निपटने के लिए हमारे पास ज्योतिषशास्त्र व उससे जुड़े कई उपाय हैं जैसे अलग-अलग कार्यों के लिए अलग-अलग मंत्र दिए गए हैं। इन कामों को करने से पहले इनसे संबंधित मंत्र का जाप करने से कार्यसिद्धि में आने वाले विध्न दूर हो जाते हैं। सफलता प्राप्ति के लिए इन मंत्रों का 11 बार जाप करना चाहिए। आइए आपको विभिन्न कार्यों की सफलता के लिए मंत्रों का जाप, ये है मंत्र

शास्त्रों और ग्रंथों के अनुसार इन मंत्रों का जाप कर सकते हैं, लेकिन कुंडली में कई अन्य ग्रहों की स्थिति भी जानने के लिए आप ज्योतिष पंडित से कुंडली को लेकर सलाह अवश्य ले लें।

1. इस मंत्र का जाप करने से ना केवल आपके जीवन पर पड़ने वाले ग्रहों के प्रतिकूल असर को कम करेगा, बल्क‍ि शत्रुओं का भी नाश करेगा।मंत्र का जाप करने से पहले सुपारी और पान, नींबू रखें 11 बार का संकल्प लेकर कर सकते हैं।

दुष्टा ग्राहम हम फट स्वाहा।।

2. कार्य सिद्धि के लिए :

ओम् आं हृां क्ष्वीं ओम् हृीं तथा ओम नमो भगवते वासुदेवाय नमः।

3. कोर्ट केस की सुनवाई में जाते समय :

ओम् मम शत्रुन हन कालि शर शर,दम दम मर्दय मर्दय तापय तापय।

4. शत्रुओं को परास्त करने के लिए

गोपय पताय शोषय शोषय ,उत्सादय उत्सादय, मम सिद्धि देहि फट्।

5. पति-पत्नी के संबंधों को सुधारने के लिए

6. विवाह में अड़चनें आ रही हो तो

ओम् गौरी पति महादेवाय मम इच्छित वर प्राप्त्यर्थ गोर्ये नमः।