अगर घर में बाल गोपाल की मूर्ति है तो उसकी सेवा वैसे ही होनी चाहिए जैसे घर में किसी छोटे बच्चे की होती है। सुबह-शाम भोग, सुबह स्नान, नए कपड़े पहनाना, मोर मुकुट आदि से सिंगार करना आदि। इससे घर में पूरे समय सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह होता है। घर के सदस्यों में आपसी प्रेम और सामंजस्य रहता है। आर्थिक तंगी नहीं आती।