17 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कृष्ण पूजा के बाद जरूर करें ये आरती गान, वरना अधूरी मानी जाएगी पूजा

कृष्ण पूजा के बाद जरूर गायें ये आरती, वरना अधूरी मानी जाएगी पूजा
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Tanvi Sharma

•

Updated: 24 Aug 2019, 1:57 PM IST

krishna_aarti

,,

सनातन धर्म में कृष्ण जन्माष्टमी का बहुत अधिक महत्व माना जाता है। इस पर्व पर सभी लोग अपने घरों में कृष्ण के बाल रुप की पूजा करते हैं और उनका जन्मोत्सव मनाते हैं। पूजा में कृष्ण के पसंद की सभी चीज़ें उपयोग की जाती है। इस बार जन्माष्टमी ( janmashtami 2019 ) दो दिन मनाई जा रही है। चारों तरफ माहौल कृष्णमई हो गई है। इस दिन कई लोग व्रत उपवास रखते हैं और रात 12 बजे कृष्ण पूजा के बाद व्रत खोलते हैं।

मान्यता है कि द्वापरयुग में भगवान श्रीकृष्ण का जन्म भादो माह की अष्टमी को आधी रात में हुआ था। यही कारण है कि हर साल जन्माष्टमी के दिन भगवान कृष्ण के बाल रूप की पूजा आधी रात को की जाती है। कृष्ण के जन्म के बाद उनका सुंदर श्रृंगार किया जाता है, लोग उन्हें झूला झुलाते हैं और विधिवत पूजा की जाती है। लेकिन एक बात हमेशा ध्यान रखें की कृष्ण की पूजा के बाद आरती ( krishna aarti ) जरूर करें, तभी पूजा पूरी मानी जाएगी...

पढ़ें ये खबर- Krishna kahani katha: आखिर क्यों श्री कृष्ण को दो बार बनना पड़ा किन्नर, जानें इसका कारण

श्रवण में कुंडल झलकाता नंद के आनंद नन्दलाला की। आरती...।

ग्वालिनी संग-अतुल रति गोपकुमारी की। आरती...।

हरै अघ-कीच चरण छवि श्री बनवारी की। आरती...।

कटत भवफन्द टेर सुनु दीन भिखारी की। आरती...।