ज्योतिष शास्त्र के अनुसार बताया गया है की कलाई पर धागा पहनना बहुत शुभ होता है। हमने कई लोगों को हाथों में लाल, काला, पीला धागा बांधे हुए देखा है। ज्योतिष के अनुसार बहुत सी ऐसी चीज़े हैं जो की पहनना हमारे लिए बहुत ही फायदेमंद होती है और उनसे हमे कई प्रकार के लाभ भी होते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं की इन्हें पहनने से आपको नुकसान भी हो सकता है। जी हां धागा पहनने से कई लोगों को फायदा होता है तो कई लोगों को नुकसान भी हो सकता हैं। क्योंकि ज्योतिष के अनुसार हर व्यक्ति की अपनी राशि और राशि के अनुरुप वयक्तित्व व व्यवहार होता है। तो ये बात बहुत ही जरुरी है की हम अपनी राशि के अनुसार ही हर चीज़ का पालन करें, वैसे ही धागे का कलर भी आपकी राशि अनुसार होना चाहिए जिससे की आपको उसके फायदे अधिक से अधिक मिले। क्योंकि हमारे जीवन में फायदा और नुकसान इन्हीं राशियों के मुताबिक होती हैं। हालांकि कुछ लोग राशि और ग्रह नक्षत्रो को नहीं मानते हैं। इसलिए उनके लिए ये सारी चीजें बकवास होती हैं। लेकिन जो लोग धार्मिक होते हैं वो राशियों और ग्रह नक्षत्रों को मानते हैं। तो आईए राशि के अनुसार जानें लाल धागा किस राशि के जातकों के लिए होता है फायदेमंद...