इसके विपरीत हम लोग स्वभाव वाले सास-बहू, दामाद-ससुर, बाप-बेटे, माँ-बेटी, भाई-बहन, ननद-भाभी इत्यादि की नोकझोंक में तनावग्रस्त हो जातें है। कार्यस्थल में विपरीत स्वभाव के लोगों के व्यवहार देखकर हम तनावग्रस्त हो जाते हैं। भगवान शंकर बड़े बड़े राक्षसों से लड़ते है और फिर समाधि में ध्यानस्थ हो जाते हैं और हम छोटी छोटी समस्या में उलझे रहते हैं, जिस कारण नींद तक नहीं आती। इसलिए सावन मास में भगवान शंकर की पूजा तो करें लेकिन साथ ही शिवजी के गुणों को भी जीवन में धारण करने का संकल्प लें, जिससे जीवन में कभी भी तनाव का सामना ही न करना पड़े।