मीन राशि के जातकों को लिए यह चंद्र ग्रहण उनके करियर पर असर डाल सकता है। इसके साथ ही माता-पिता की सेहत या कोई अन्य परिवारीजन को कुछ शारीरिक समस्या हो सकती है। वैवाहिक जीवन को लेकर भी कुछ अनबन हो सकती है। जरूरत से ज्यादा खर्चे आपका बजट बिगाड़ सकते हैं। कार्यस्थल पर विरोधी आपकी छवि को धूमिल कर सकते हैं। इसलिए इसके बचाव के लिए निर्धनों और असहायों को सफेद जीच जैसे -चीनी, चावल और दूध आदि दान करना शुभ माना गया है।