विद्या, बुद्धि, और शिक्षा की देवी मां माँ सरस्वती पूजा वंदना का विशेष पर्व होता हैं, इस दिन पूजा करने के बाद माता सरस्वती जी का आरती करने से मां अपने शरणागतों की मनोकामना पूरी करने के साथ यश, कीर्ति प्रदान कर जीवन भर उनकी रक्षा भी करती हैं । पूरे संसार को ज्ञान और बुद्धि देने वाली मां सरस्वती अपने साधकों को अखंड भक्ति का वरदान देती हैं, देवी सरस्वती मन से मोह रूपी अंधकार को हर लेती हैं, गलत रास्ते पर चल रहे लोगों को प्रगति का रास्ता दिखलाती हैं । मां की आरती को उनकी महिमा और प्रसंशा के लिए की जाने वाली सबसे बड़ी स्तुति कहा जाता हैं औऱ इससे वे शीघ्र प्रसन्न भी हो भक्तों के अज्ञान को दूर कर परम प्रकाश से जीवन को जगमगाती है ।