19 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Astrology and Spirituality / Dharma Karma / Mahakumbh First Shahi Snan 2025: इस योग में करें महाकुंभ का पहला शाही स्नान, तभी मिलेगा पुण्यफल

Mahakumbh First Shahi Snan 2025: इस योग में करें महाकुंभ का पहला शाही स्नान, तभी मिलेगा पुण्यफल

Mahakumbh First Shahi Snan 2025: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में दिव्य और भव्य महाकुंभ की शुरुआत होने वाली है। इसमें पवित्र शाही स्नान के लिए साधु-संतों के साथ-साथ करोड़ों श्रद्धालु यहां पहुंचेंगे।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

प्रयागराज

•

image

Sachin Kumar

•

Updated: 3 Jan 2025, 3:43 PM IST

Mahakumbh First Shahi Snan 2025

Mahakumbh First Shahi Snan 2025: सनातन धर्म का सबसे बड़ा धार्मिक उत्सव महाकुंभ का आयोजन प्रयागराज में होने जा रहा है। इसको लेकर तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं। साधु- संत और करोड़ों श्रद्धालु इस दिव्य और भव्य मेले में पवित्र शाही स्नान करने के लिए उत्सुक हैं। महाकुंभ के दौरान 13 जनवरी को पहला शाही स्नान किया जाएगा। लेकिन क्या आपको पता है कि पहले शाही स्नान के दिन एक शुभ योग बन रहा है? इस शुभ योग में पवित्र डुबकी लगाने से मोक्ष की प्राप्ति होगी साथ ही सांसारिक पापों से मुक्ति मिलेगी। आइए जानते है कितने समय तक रहेगा ये शुभ योग।

महाकुंभ के पहले शाही स्नान पर बन रहा ये शुभ योग

महाकुंभ की जिस दिन शुरुआत होगी। उसी दिन रवि योग का निर्माण होगा। धार्मिक मान्यता है कि इस योग में किया गया शुभ कार्य सफलता और शुभफल प्रदान करता है। महाकुंभ में पहले शाही स्नान के दिन सुबह 7 बजकर 15 मिनट से लेकर 10 बजकर 37 मिनट तक रवि योग रहेगा। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार रवि योग अत्यंत लाभकारी माना जाता है। इस दौरान संगम में शाही स्नान की पवित्र डुबकी लगाने वालों को पुण्यफल की प्राप्ति होगी।

महाकुंभ के प्रमुख शाही स्नान

महाकुंभ में मुख्यरुप से 6 शाही स्नान होंगे। जिसमें पहला शाही स्नान पौष पूर्णिमा के दिन 13 जनवरी 2025 को किया जाएगा, जो महाकुंभ की शुरुआत का प्रतीक माना जाएगा। वहीं दूसरा पवित्र स्नान मकर संक्राति के दिन यानि 14 जनवरी को किया जाएगा। इसके बाद तीसरा शाही स्नान 29 जनवरी 2025 को मौनी अमावस्या के दिन किया जाएगा। चौथा शाही स्नान बसंत पंचमी के दिन 3 फरवरी को किया जाएगा। 12 फरवरी को माघी पूर्णिमा तिथि है इस दिन महाकुंभ में पांचवां पवित्र स्नान किया जाएगा। इसके बाद 26 फरवरी को छठवां अंतिम और प्रमुख शाही स्नान महाशिवरात्रि के दिन संगम के अमृतमयी जल में किया जाएगा। यह महाकुंभ का आखिरी दिन होगा।

यह भी पढ़ें-नए साल की पहली पुत्रदा एकादशी पर बन रहा ये शुभ योग, जानिए पूजा विधि और शुभ महूर्त