महाशिवरात्रि के दिन ब्राह्ममुहूर्त में गंगाजल मिले जल से स्नान करने के बाद किसी भी आसपास के शिवालय में एक बाल्टी शुद्धजल, एक लोटा या गोमुखी पात्र, सफेद चावल, बेलपत्र, चंदन, कुमकुम, धुपबत्ती, कपूर एवं नैवेद्य साथ लेकर जाये। सबसे पहले शिवलिंग को प्रणाम करके एक लोटे जल से धुल लें, ऊँ नमः शिवाय मंत्र के साथ चंदन लगाकर आवाहन् करने के बाद में शुद्ध जल से 108 बार नमः शिवाय बोलते हुये जलाभिषेक करके फिर विधिवत सभी सामग्रियों से पूजन करने के बाद बाद नीचे दी गई स्तुति प्रार्थना का पाठ करें।