ज्योतिषाचार्य के अनुसार कर्क राशि के जातकों को महाशिवरात्रि के दिन विशेष लाभ मिल सकता है। इस समय ग्रहों की स्थिति आपके पक्ष में रहेगी, जिससे पारिवारिक जीवन में खुशहाली आएगी। यदि रिश्तों में कोई तनाव है, तो भगवान शिव की कृपा से वह दूर हो सकता है। साथ ही, स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों में भी राहत मिलेगी।