महाशिवरात्रि के दिन अगर संभव हो तो स्फटिक के शिवलिंग को शुद्ध गंगा जल, दूध, दही, घी, शहद और शक्कर से स्नान करवाकर धूप-दीप जलाकर पूजन करने के बाद, शिव मंत्रों का जप करने से समस्त बाधाओं का शमन होता है । अगर कोई बीमार हो तो महाशिवरात्रि के दिन शहद से 108 बार महामृत्युंजय मंत्र का उच्चारण करते हुये अभिषेक करने से शीघ्र लाभ होता हैं । साथ ही इस दिन रुद्राक्ष की माला से 1100 बार महामृत्युंजय मंत्र का जप करने से जीवन में अत्यंत चमत्कारी लाभ होते है ।