महाशिवरात्रि के दिन बड़ी संख्या में लोग विभिन्न् तरह के पदार्थों से शिवजी अभिषेक करते हैं । लेकिन भोलेनाथ को व्यर्थ का आडंबर या दिखावा बिलकुल भी पसंद नहीं । वे तो सच्ची श्रद्धा से अर्पित किए गए पत्र, मिट्टी या जल से भी प्रसन्न हो जाते हैं । कहा जाता हैं कि महाशिवरात्रि के दिन की जाने वाली तीनों समय की पूजा में जो कोई भी युवा, या मनोकामना पूर्ति का अभिलाषी भवापूर्ण होकर शिवालय में या फिर घर पर ही मिट्टी का शिवलिंग बनाकर शद्ध ताजे जल से भगवान शिव का "नमः शिवाय" का एक हजार बार उच्चारण करते हुए जलाभिषेक करता हैं, महादेव भोलेबाबा प्रसन्न् होकर मनचाही इच्छा पूरी कर देते हैं, और बेरोजगारों को कुछ ही दिनों में अच्छे से अच्छा रोजगार मिल जाता हैं ।