
मंगलवार हनुमान मंदिर में कर लें ये काम, बदल जाएगी खराब ग्रहों की चाल
अगर किसी के जीवन की परेशानियां खत्म होने का नाम नहीं ले रही हो, धन आवक में बाधा आ रही हो तो, इसका कारण कभी कभी कुंडली में खराब ग्रहों की उथल-पुथल भी होता है। अगर ऐसा किसी के साथ हो रहा हो तो मंगलवार के दिन हनुमान मंदिर में जाकर ये उपाय केवल एक बार आजमाकर देखें। भगवान हनुमान जी की असीम कृपा से सभी तरह की परेशानियां कुछ ही दिनों में दूर होने लगेगी। अगर आप धनवान बनना चाहते हैं, सभी कष्टों से छुटकारा चाहते हैं, तो किसी भी ऐसे मंगलवार जो उस माह के शुक्ल पक्ष में हो उस दिन इस उपाय को एक बार जरूर करें, हनुमान जी की कृपा से जीवन में धन, वैभव, मान-सम्मान मिलने के साथ सभी दुख-कष्टों से भी मुक्ति मिल जाती है।
ये उपाय करें
विधिवत हनुमान जी आवाहन, पूजन करके इस हनुमान मंत्र का पांच हजार स्फटिक की माला से करें। मंत्र- ।।ॐ हं हनुमते रुद्रात्मकाय हुं फट्।। मंत्र जप पूरा होने के बाद उसी मंत्र का उच्चारण करते हुये पांच सौ मंत्रों से हवन कुंड में गाय के घी की आहुति दें। हवन पूर्ण होने पर हनुमान यंत्र को हवन के उपर से 21 बार घुमाकर पूजा स्थल रख दें। पूजा समाप्त होने के बाद उसी हवन की थोड़ी सी भस्म को हनुमान यंत्र पर लगाकर उस यंत्र को सदैव के लिए अपने पास रखें। कुछ ही दिनों में हनुमान जी की कृपा से आपकी सभी मनोकामनाएं पूरी होने लगेगी।
ऐसे सिद्ध करें श्री हनुमान यंत्र
शुक्ल पक्ष के किसी भी मंगलवार के दिन शुद्ध होकर हनुमान मंदिर में जाकर पश्चिम दिशा को ओर मुह करके लाल आसन बैठ जाएं। अब सामने एक लाल वस्त्र का आसन बिछाकर उस परप थोड़े सा चावल की ढेरी बनाकर उस पल तांबे या चांदी के हनुमान यंत्र को स्थापित कर दें। यंत्र के ठीक सामने गाय के घी का एक दीपक जला दें।
***********
Updated on:
24 Feb 2020, 3:43 PM IST
Published on:
24 Feb 2020, 3:43 PM IST
बड़ी खबरें
View Allधर्म-कर्म
धर्म/ज्योतिष
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.