2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मंगल और बुध ग्रह का राशि परिवर्तन सभी राशियों पर डालेगा बड़ा असर, जानिए किसे क्या मिलेगा

हाल ही में 2 जून को मंगल ग्रह ने मिथुन राशि को छोड़कर कर्क राशि में प्रवेश कर लिया है। इसके अलावा बुध ग्रह भी 3 जून 2021 को राशि परिवर्तन कर वृषभ राशि में आ गया है जहां राहु पहले से ही विद्यमान है। इन ग्रहों के राशि परिवर्तन का सभी राशियों पर असर पड़ेगा।
4 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Sunil Sharma

•

Updated: 8 Jun 2021, 2:29 PM IST

Aaj Ka Rashifal - Horoscope Today 10 May 2021

Aaj Ka Rashifal - Horoscope Today 10 May 2021: मकर-कुंभ को मिलेगी खुशखबरी, धनु रहे सतर्क, जानिए बाकी राशिफल

इस वर्ष जून का माह कई मायनों में बहुत खास होने जा रहा है। इस माह मंगल और बुध ग्रह अपना राशि परिवर्तन कर चुके हैं जबकि सूर्य और शुक्र इसी माह के आखिर तक राशि परिवर्तन करेंगे। हाल ही में 2 जून को मंगल ग्रह ने मिथुन राशि को छोड़कर कर्क राशि में प्रवेश कर लिया है। इसके अलावा बुध ग्रह भी 3 जून 2021 को राशि परिवर्तन कर वृषभ राशि में आ गया है जहां राहु पहले से ही विद्यमान है। इन ग्रहों के राशि परिवर्तन का सभी राशियों पर असर पड़ेगा। आप भी जानिए आपकी राशि पर इसका क्या प्रभाव पड़ेगा।

यह भी पढ़ें : बड़े से बड़े दुर्भाग्य को भी सौभाग्य में बदल देते हैं होली के ये उपाय

यह भी पढ़ें : किसी के पसंदीदा कलर से जानिए उसके भूत, भविष्य और वर्तमान की सारी बातें

मेष (चू, च, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)
इस राशि के लोगों की प्रतिष्ठा बढ़ेगी। व्यापारियों के लिए नए व्यवसाय में निवेश की योजना बनेगी, संभवत: बाहरी मांग के आधार पर आगे बढ़ेंगे। नौकरीपेशा में कार्य से संबंधित बाहरी यात्रा का लाभ मिल सकता है। महिला व छात्रवर्ग को व्यावसायिक प्रबंधन में मिलेगा।

यह भी पढें: हनुमानजी का ये छोटा सा उपाय बदल देगा जिंदगी, इन समस्याओं का है रामबाण उपाय

वृषभ (इ, उ, ए, ओ, वा, वि, वू, वे, वो)
आप पिछली भूलों को सुधार कर आगे बढ़ने का प्रयास करें। आर्थिक चिंतन तथा मनन की दृष्टि से सलाह लें। व्यापारियों को नए सिरे से व्यावसायिक योजना बनानी होगी। नौकरीपेशा में वित्तीय प्रबंधन को लेकर के नए पद के बारे में चर्चा संभव है। महिला-छात्रवर्ग को आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में अवसर मिलने की संभावनाएं बन रही हैं।

मिथुन (का, की, कू , घ, ड, छ, के, को, हा)
इस राशि में चंद्रमा का गोचर कुछ हटकर अलग कार्य करने का प्रयास करवाएगा। खुले बाजार की चुनौतियां व्यवसाय के कार्य पर प्रभाव डालेगी। नौकरीपेशा में संबंधित पद को लेकर चिंता बढ़ेगी। महिला-छात्रवर्ग को उच्च पारंपरिक व गैर पारंपरिक ऊर्जा क्षेत्र से संबंधित राष्ट्रीय अवसर मिल सकते हैं, जिसका उन्हें लाभ उठाना चाहिए।

यह भी पढें: इसलिए चढ़ाई जाती हैं मंदिरों में बलि, आज भी नारियल और नींबू की बलि चढ़ती है

कर्क (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
ग्रहों के राशि परिवर्तन से मानसिक कष्ट की स्थिति बन रही है। आय से अधिक व्यय होगा। व्यापारियों के लिए नए निवेश से बचने वाला समय है, कुछ समय के लिए नए कार्य करने से बचने में ही फायदा है। नौकरीपेशा लोगों के कार्य व कार्यस्थल में बदलाव हो सकते हैं, कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। महिलाओं तथा छात्रवर्ग को सफलता पाने के लिए अतिरिक्त प्रयास करने होंगे।

सिंह (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
लोगों से मिलने वाली मिली-जुली प्रतिक्रिया आपके बाहरी प्रभाव को कमजोर कर सकती है। अपना आत्मविश्वास बनाए रखें। निराशा के इस माहौल में भी व्यवसाय के लिए आगे बढऩा होगा। नौकरीपेशा लोगों को मनोवांछित पद मिल सकता है, कार्यस्थल पर अनुकूल परिस्थितियां बनेंगी जिसका लाभ उठा सकते हैं। महिला-छात्रवर्ग को इलेक्ट्रो होम्योपैथी से जुड़े क्षेत्र में अवसर मिलने की संभावनाएं बन रही हैं।

कन्या (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
ग्रहों का राशि परिवर्तन राजकीय पदाधिकारियों से संबंधित लाभ की प्राप्ति का योग बना रहा है। व्यापारियों के लिए ज्यादा निवेश से बचने का समय है हालांकि रूटीन के व्यापार से जुड़ा सामान्य निवेश कर सकते हैं। नौकरीपेशा वर्ग के लिए अनुकूल अवसर बनेंगे। महिला-छात्रवर्ग को स्टॉक एक्सचेंज से जुड़े क्षेत्रों में लाभ कमाने के अवसर बन रहे हैं।

तुला (रा, री, रू, रे, री, ता, ती, तू, ते)
चंद्रमा की अनुकूल स्थिति मित्रों एवं संबंधियों तथा पुराने इन्वेस्टमेंट से लाभ दिलाएगी। व्यापारियों को भी संबंधित क्षेत्र में पुराने निवेश का वर्तमान में लाभ मिलेगा। नौकरीपेशा लोगों को अतिरिक्त प्रयास करने होंगे। महिला-छात्रवर्ग को इंटीरियर डिजाइनिंग एंड कल्चरल इंपैक्ट का निजी क्षेत्र से अवसर मिल सकते हैं हालांकि इसके लिए उन्हें कड़ी मेहनत करनी होगी।

वृश्चिक (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
निराशाजनक व्यवहार के चलते वाद-विवाद हो सकता है, जिसकी वजह से भविष्य में नुकसान उठाना पड़ सकता है, अतः सोच-समझकर बोलें। व्यापारियों को भी अपनी नीति में सुधार करना होगा। नौकरीपेशा में जिम्मेदारियां बढऩे से मानसिक कष्ट बढ़ेगा। महिला-छात्रवर्ग को प्रशासन विभाग से जुड़े जिला स्तरीय कार्यों से जुड़ने की संभावनाएं बन रही हैं।

धनु (ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)
परिस्थितियों में आए सकारात्मक बदलाव से आश्चर्यचनक अनुभव होंगे। व्यापारियों के लिए फसलों से संबंधित खुले बाजार में लाभ के योग बन रहे हैं। यदि बैंकिंग क्षेत्र में सेवा कर रहे हैं तो कार्य परिवर्तन करना पड़ सकता है। महिला -छात्रवर्ग के लिए परंपरागत आभूषण निर्माण से जुड़े निजी क्षेत्र के कार्य करने की संभावनाएं बन रही हैं।

मकर (भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)
शीघ्र ही आपके पक्ष में स्थितियां बनने वाली हैं। इसके कारण आपको जिस भी क्षेत्र में हाथ डालेंगे, वही आपको सफलता मिलेगी। रासायनिक पदार्थों से जुड़े बाजार में लाभ का योग बन रहा है। नौकरी करने वाले लोगों को बड़ा पद तथा बड़ी जिम्मेदारी मिलने के योग बन रहे हैं। महिला तथा छात्रवर्ग को स्पेशल क्लास रेलवे अप्रेंटिस से जुड़े शासकीय क्षेत्र में अवसर मिल सकता है।

कुंभ (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
शुरूआत में कड़ी चुनौतियां सामने आ सकती हैं, धैर्य न खोएं और लक्ष्य के प्रति अपनी एकाग्रता बनाए रखें। नए व्यापार आरंभ करने के लिए अभी अनुकूल समय नहीं है। यदि आप नौकरी में हैं जो अपने जूनियर स्टाफ के कारण समस्याओं से जूझना पड़ सकता है। महिला तथा छात्रवर्ग के लिए रेलवे से जुड़े सेक्टर्स में जॉब के अवसर बन रहे हैं, यदि सही दिशा में प्रयास करेंगे तो उन्हें कामयाबी मिल सकती है।

मीन (दी, दु, थ, ञ, दे, दो, चा, ची)
ग्रहों का राशि परिवर्तन आपके लिए नई चुनौतियों के साथ सफलता का संदेश लेकर आया है। नए प्रयोग करेंगे तो अधिक सफलता अर्जित कर सकेंगे। व्यापारियों के लिए समय पूरी तरह से अनुकूल रहेगा। नौकरी करने वाले लोगों के लिए भी आने वाला समय ठीक ही रहने की संभावना है।महिला तथा छात्रवर्ग को शिक्षा से जुड़े केंद्रीय सरकार के उपक्रमों में योग्यता अनुसार अवसर मिल सकता है।