31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सोमवार को शाम 4 से 7 के बीच शिव पर चढ़ा दें इनमें से कोई भी एक चीज, केवल 7 दिन में हो जायेगी इच्छा पूरी

शिव पर चढ़ा दें इनमें से कोई भी एक चीज, केवल 7 दिन में हो जायेगी इच्छा पूरी
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Shyam Kishor

•

Updated: 27 May 2019, 9:51 AM IST

shiva ji pooja

सोमवार को शाम 4 से 7 के बीच शिव पर चढ़ा दें इनमें से कोई भी एक चीज, केवल 7 दिन में हो जायेगी इच्छा पूरी

सोमवार का दिन शिव पूजा के लिए शास्त्रों में सबसे सर्वोत्तम दिन कहा गया है। शिवजी को औघड़दानी कहा जाता है, अगर किसी की कोई ऐसी इच्छा है जो पूरी नहीं हो पा रही हो तो सोमवार के दिन शाम को 4 बजे से लेकर 7 बजे के बीच शिव मंदिर में जाकर शिवजी का अभिषेक करने के बाद इन में कोई भी एक चीज शिव को अर्पित कर दें। ऐसी मान्यता है कि ऐसा करने से केवल 7 दिन में ही जातक की इच्छा शिव कृपा से पूरी होने के संकेत मिल जीते हैं।

8 दिन बाद आने वाली है शनि जयंती, चाहते हैं प्रसन्न करना तो आज से ही कर लें ये तैयारी

सारे देवों में शिव ही एक मात्र ऐसे देव है जो अपने भक्‍तों की भक्ति-पूजा से शीघ्र ही प्रसन्‍न हो जाते हैं, बाबा भोलेनाथ को आदि और अनंत माना गया है जो पृथ्वी से लेकर आकाश और जल से लेकर अग्नि हर तत्व में विराजमान है। भोले ही ऐसे देव है जो केवल जल चढ़ाने से भी प्रसन्‍न हो जाते हैं लेकिन अगर उनका अभिषेक दुध मिले जल से 108 बार ऊँ नमः शिवाय का उच्चारण करते हुए अभिषेक करने के बाद, नीचे दी गई सामग्रियों में से कोई भी या सभी को चढ़ाने से मनचाहे फल की प्राप्ति शीघ्र हो जाती है।

भगवान शिवजी को पूजन में ताजी बेलपत्र, धतुरे के ताजा फल, नारियल, शहद, घी, चीनी, ईत्र, चंदन, केसर, भांग इन सभी चीजों को एक-एक चीज शिवलिंग पर चढ़ाने से महादेव शीघ्र प्रसन्न होकर जातक की इच्छाएं सप्ताह भर में पूरी कर सकते हैं। शिव महापुराण में बताया गया है उक्त चीजें भगवान शिव को अत्यंत प्रिय होती है।

सोमवार की पूजा मिलते हैं ये शुभफल-

1- शिव मंत्रों का उच्चारण करते हुए शिवलिंग पर जल व बेलपत्र, धतुरा चढ़ाने से व्यक्ति का स्वभाव शांत होता है, आचरण प्रेममय होता है।
2- शिवजी को शहद चढ़ाने से वाणी में मिठास आती है।
3- शि‍व जी को दूध चढ़ाने से उत्तम स्वास्थ्य मिलता है।
4- शि‍व जी को दही चढ़ाने से स्वभाव गंभीर होता है ।
5- शिवलिंग पर गाय का घी अर्पित करने से शरीर में शक्ति का संचार होता है।

जप लें इनमें से कोई भी एक चमत्कारी हनुमान मंत्र, जो मांगेंगे वही मिलेगा



6- शि‍व जी को ईत्र से स्नान कराने पर विचार पवित्र होते हैं।
7- शि‍व जी को चंदन चढ़ाने से व्यक्तित्व आकर्षक होता है, समाज में मान-सम्मान प्राप्त होता है।
8- शि‍व जी को केशर चढ़ाने से सौम्यता प्राप्त होती है।
9- शि‍व जी को भांग चढ़ाने से मन के विकार और बुराइयां दूर होती है।
10- शि‍व जी को शक्कर चढ़ाने से सुख और समृद्धि में बढौतरी होती है।

**************************