27 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Astrology and Spirituality / Dharma Karma / दीपावली को नवग्रहों की ऐसी करें पूजा, जीवन की समस्त बाधाएं हो जाएगी दूर

दीपावली को नवग्रहों की ऐसी करें पूजा, जीवन की समस्त बाधाएं हो जाएगी दूर

Navgrah Shanti Puja in Deepavali : दीपावली को नवग्रहों की ऐसी करें पूजा, जीवन की समस्त बाधाएं हो जाएगी दूर
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Shyam Kishor

•

Updated: 22 Oct 2019, 3:23 PM IST

दीपावली को नवग्रहों की ऐसी करें पूजा, जीवन की समस्त बाधाएं हो जाएगी दूर

दीपावली को नवग्रहों की ऐसी करें पूजा, जीवन की समस्त बाधाएं हो जाएगी दूर

अगर आप परेशान है, समस्याओं ने चारों तरफ से घेर लिया है तो दिवाली के दिन ज्योतिष शास्त्र के ये उपाय एक बार कर लें। ऐसा करने से सारे नवग्रह की बुरी दृष्टि आपका कुछ अहित नहीं कर पायेंगी। नवग्रहों का राशि चक्र के अनुसार व्यक्ति के जीवन पर अच्छा या बुरा प्रभाव भी पड़ता है। दीपावली के दिन नीचे बताएं उपायों को करने वाले पर कभी भी किसी ग्रह की कुदृष्टि नहीं पड़ेगी। उपायकर्ता के सहायक बनकर नवग्रह जीवन की सभी बाधाएं दूर कर देते हैं। साल 2019 में दीपावली का महापर्व 27 अक्टूबर दिन रविवार को है।

दीपावली के दिन घर की महिला कर लें ये उपाय, आजीवन नहीं रहेगी किसी चीज की कमी

नवग्रहों की प्रसन्नता के लिए दीपवाली अमावस्या को करें ये उपाय

1- दीपावली के दिन नौ ग्रहों के अधिपति सूर्य को प्रसन्न करने लिए आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें।

2- दीपावली के दिन चंद्रमा को प्रसन्न करने के लिए भगवान शिव के ''ऊँ नमः शिवाय'' मंत्र का 108 बार जप करें।

3- दीपावली के दिन मंगल के खुश करने के लिए हनुमान मंदिर में जाकर श्री हनुमान चालीसा का पाठ करें एवं हनुमान जी को चमेली का तेल सिंदूर, शुद्ध घी में चोला चढ़ाएं।

4- दीपावली के दिन बुध की प्रसन्नता के लिए माँ लक्ष्मी की पूजा करें एं हरे मूंग भिगोकर पक्षियों को खिलाएं।

धनतेरस 2019 : धन्वंतरि पूजा के बाद कर लें ये स्तुति, बनेंगे सारे काम

5- दीपावली के दिन बृहस्पति की प्रसन्नता के लिए चने की दाल तथा केशर का किसी मंदिर में दान करें एवं केशर का तिलक मस्तक पर जरूर लगाएं।

6- दीपावली के दिन शुक्र को प्रसन्न करने के लिए गौशाला में गुड़, हरा घास, चने की दाल गायों को खिलाएं एवं कनकधारा महालक्ष्मी का पाठ करें।

7- दीपावली के दिन शनि देव की प्रसन्नता के लिए पीपल के नीचे दीपक जलावें एवं भैरव का पूजन करें।

8- दीपावली के दिन राहू ग्रह को प्रसन्न करने के लिए घर में बना हुआ भोजन ही करें, दिवाली के दिन केवल शाकाहारी भोजन ही करें।

9- दीपावली के दिन केतु ग्रह की प्रसन्नता के लिए भगवान श्रीगणेश का विशेष पूजन करने के बाद काले कुत्ते को तेल लगाकर रोटी खिलाएं एवं किसी मंदिर में सतरंगी झंडा चढ़ाएं।

***********