यदि किन्हीं परिवारों में समस्त सुख सुविधा के साधन होते हुए भी छोटी-छोटी बातों में पति-पत्नी के बीच में क्लेश कलह होता रहता हो तो ऐसे परिवार में दरिद्रा के आने में देर नहीं लगती। जिस घर परिवार में प्रेम, एकता का वातावरण बना रहता है, उस घर में सुख, शांति और सम्पन्नता तेजी से बढ़े लगती है। अगर पति-पत्नी के बीच मतभेद चल रहा हो जिस कारण दूरिया बढ़ते जा रही हो तो, दोनों में से कोई एक या दोनों ही लगातार 7 दिनों तक इस मंत्र का जप 108 बार हर रोज करें। कुछ ही दिनों में मंत्र जप के प्रभाव से पति-पत्नी के बीच में प्रेम का वातावरण बनना शुरू हो जाएगा।