Shraddha Paksha : पूर्णिमा के साथ ही आज यानि शुक्रवार से पितृपक्ष पखवाड़े की शुरुआत हो गई है। अश्विन माह का पहला पखवाड़ा पितृपक्ष पखवाड़ा कहलाता है, जो 29 सितम्बर से प्रारंभ होकर 14 अक्टूबर तक चलेगा। इस दौरान पूर्णिमा से अमावस्या तक श्रद्धालु पितरों के निमित्त श्राद्धकर्म, तर्पण करेंगे और उनकी आत्मशांति के लिए प्रार्थना करेंगे। पितृपक्ष पखवाड़े में पूर्णिमा से लेकर अमावस्या तक जिस तिथि पर जिन पूर्वजों की मृत्यु हुई है, उस तिथि पर श्राद्धकर्म किया जाता है, जिन पूर्वजों की मृत्यु तिथि ज्ञात नहीं है, उनके लिए सर्वपितृमोक्ष अमावस्या के दिन श्राद्धकर्म, तर्पण किया जाता है। इस दौरान कई जगह ब्राह्मण भोज होंगे। अनेक स्थानों पर ब्राह्मण भोज के लिए अभी से आमंत्रण की बुकिंग हो गई है।