एक जमाना था जब लोग अपने घरों में गाय को पालते थे, और जिस घर में गाय होती थी उस घर में किसी भी चीज का अभाव नहीं होता था औऱ ना ही किसी तरह की कोई अप्रिय घटनाएं घटती थी, क्योंकि गाय की उपस्थिति से चारों ओर सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती थी, इसलिए नकारात्मकता का प्रश्न ही कहां उठता था, लेकिन बदल समय के साथ लोंगो ने अपने घरों में गाय को छोड़ अब कुत्ते बिल्ली पालने का शौक पाल लिया है, औऱ ये शौक बढ़ता ही जा रहा है । लेकिन शायद कम ही लोग ये जानते होंगे की तंत्र-मंत्र की साधना में बिल्ली को काली शक्ति का प्रतीक माना जाता है और तांत्रिक प्रयोग में बिल्ली की पूजा की जाती है ।