हिंदू धर्म में पुष्य नक्षत्र का बहुत अधिक महत्व है। शास्त्रों के अनुसार इस योग में खरीदारी करना बहुत ही लाभदायी होता है। इस बार पुष्य नक्षत्र 21 अक्टूबर सोमवार शाम से शुरु होकर 22 अक्टूबर मंगलवार शाम तक रहेगा। पंडित रमाकांत मिश्रा के अनुसार सोमवार के दिन सोम पुष्य नक्षत्र है और मंगलवार के दिन भौम पुष्य नक्षत्र, दोनों की नक्षत्र बहुत शुभ माने जा रहे हैं।