श्री का यह भी महत्व, कैसे आम लोगों से जुड़ी परंपराः प्रयागराज के आचार्य प्रदीप पाण्डेय के मुताबिक श्री का अर्थ शोभा, लक्ष्मी और कांति होती है। इनका उपयोग अलग-अलग संदर्भ में होता है। समाज में श्री लगाकर बड़े, बुजुर्गों को सम्मान दिया जाता है। धर्म ग्रंथों के अनुसार जिस व्यक्ति में विकास करने और खोज करने की शक्ति होती है, वह श्रीयुक्त माना जाता है। यानी जो पुरुषार्थ से ऐश्वर्य हासिल करता है वह श्रीमान बनता है। सभी कार्यों में श्री होती हैं। इसलिए ऋषि, महापुरुष, तत्ववेत्ता और अन्य लोगों के नाम के साथ श्री लगाने की परंपरा आ गई।