29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Ramayan (Parampara) ‘राम वापस लौट आएं या न आएं, तुम सफल हो, तुम अमर हो…’

भरत निकले अयोध्या से! हृदय में प्रेम था बस! कभी मन डर रहा था, राम क्या प्रण तोड़ सकते हैं? कभी मन कह रहा था, राम भक्तों की ही सुनते हैं...
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Sanjana Kumar

•

Updated: 24 Feb 2023, 1:34 PM IST

bharat_ram_ko_wapas_lane_nikle_hain.jpg

भरत निकले अयोध्या से! हृदय में प्रेम था बस! कभी मन डर रहा था, राम क्या प्रण तोड़ सकते हैं? कभी मन कह रहा था, राम भक्तों की ही सुनते हैं।

भरत के साथ थी पूरी अयोध्या! वे सारे लोग जिनका हृदय तो बस राम मय था। कौशल्या थीं, जिनके मुख पे अद्भुत शांति थी। राम को बस देख भर लेने की कोमल भावना थी, क्योंकि उनको ज्ञात था कि पांव पीछे खींचने वालों में नहीं है राम उनका!

सुमित्रा थीं, जिन्होंने युगों पहले त्याग डाले थे कभी अधिकार अपने। जिन्होंने भरे थे बच्चों में अपने भाइयों के प्रति समर्पण के ही सारे गुण! थी उनकी आंख में आशा की पतली जोत, कि उनके कुल का संकट दूर हो जाता तो, जीवन धन्य होता।

ये भी पढ़ें:Hans Rajyog 2023: होली के बाद बन रहा है हंस राजयोग, इन राशियों पर होने वाली है पैसों की बारिश
ये भी पढ़ें: Astro Tips: कर्ज मुक्ति का ये उपाय साथ लाएगा सुख-समृद्धि
ये भी पढ़ें: कैकई ने शीश झुका कर कहा, 'हमें साथ ले चलिए युवराज! मुझे प्रायश्चित का एक अवसर अवश्य मिले।'

वहीं पर कैकई थीं। इनके भाग्य में अब अश्रु थे, अपमान था और थे तिरस्कृत दिन कि जो कटते नहीं थे। उन निरीह आंखों में भी था विश्वास, कि उनका राम उनसे रुष्ट तो हो ही नहीं सकता।

उन्हीं के संग निज गृह त्याग कर दौड़े चले थे लोग, जो अपने राम को उनकी अयोध्या सौंपने की जिद में थे। राम जी का नाम उनके मुख पे था। राम उनकी आंख में थे, हृदय में थे, धमनियों में रक्तबन कर दौड़ते से राम, कि सारी अयोध्या भाव में डूबी हुई थी। वे संसार के सबसे अनूठे लोग थे जी, थी वह संसार की सबसे बड़ी तीर्थयात्रा...

ये भी पढ़ें: Vastu Tips For Home : वास्तु एक्सपर्ट से जानें आखिर कैसा होना चाहिए एक आदर्श घर का वास्तु
ये भी पढ़ें: Holashtak 2023 Upay: होलाअष्टक पर जरूर ट्राय करें ये महा उपाय, टल जाएगा बड़े से बड़ा संकट, मिलेगा सुख, बढ़ेगी समृद्धि
ये भी पढ़ें:भरत कैकई को एकटक निहारते रह गए, जैसे उनकी वाणी चली गई हो...

उन्हीं के मध्य गुमसुम सिर झुकाए चल रही थी वह, कि जिसका प्रेम था इस यात्रा के पार! परिवार की खातिर समय से जूझती सी उर्मिला और धर्म की खातिर ही वन- वन भटकता सा प्रेम उसका... सिर उठाती थीं तो बस इस आस में कि देख लेंगे प्रेम को, भय झुका देता था सिर कि प्रेम को यदि प्रेम की याद आ गई, तो धर्म की डोरी कहीं न छूट जाए हाथ से... उर्मिला कब चाहती थीं कि लखन घर लौट आएं? उर्मिला बस चाहती थीं धर्म, पति का अमर होए... कीर्ति उनकी धवल होए... स्वयं की चिंता कहां थी उर्मिला को? उसे तो बस याद थे तो लक्ष्मण थे और था तो कुलवधू का धर्म अपना... राम के युग में खड़ी वह मूक देवी ही हमारी उर्मिला थीं।

यह भी पढ़ें : Shukra-Rahu Yuti 2023: शुक्र करने वाले हैं गोचर, मेष राशि में बनेगी राहु से युति, इन राशियों की चमकेगी किस्मत, इन्हें रहना होगा सतर्क
यह भी पढ़ें : Shani Uday 2023: शनि हो रहे हैं उदय, इन राशियों के लिए लकी रहेगी होली 2023

एक संदेशा भरत ने भेज डाला था कि मिथिला! धर्म पथ पर चल रहे हैं, आ सको तो संग आओ! और वह मिथिला थी भाई, राम खातिर दौड़ निकली। राह में जब भरत से राजा जनक की भेंट हो गई, रो पड़े विदेह ने छाती लगाकर कहा कि हे संत! गर्व है मुझको कि मेरे पुत्र हो तुम! तुम युगों की तपस्या की प्राप्ति हो, साधुता के ध्वज हो तुम, तुम अमर रघुवंश का सम्मान हो! राम वापस लौट आएं या न आएं, तुम सफल हो, तुम अमर हो...

- क्रमश: