
रामनवमी के दिन सुबह हनुमान जी के गले में डाल दें ये वाली माला, तुरंत होगा चमत्कार, बन सकते हैं करोड़पति
दुनिया के सबसे बड़े राम भक्त हनुमान जी ही हैं जिन्होंने राम जी के रहते अपना जीवन उनकी सेवा सहायता में समर्पित कर दिया । हनुमान जी आज भी अजर अमर है और राम भक्तों की मदद के लिए, उनके कष्टों को दूर करने के लिए सदैव तत्पर रहते हैं । शनिवार हनुमान जी की पूजा वाले दिन यानी की 13 अप्रैल को प्रभु श्रीराम का जन्मोंत्सव रामनवमी का महापर्व हैं । ऐसा कहा जाता हैं कि इस दिन हनुमान जी सबसे अधिक प्रसन्न रहते हैं औऱ जो कोई भी राम जी का नाम लेकर इस चीज से बनी माला हनुमान जी के गले में पहनाता हैं उसकी सभी प्रकार की मनोकामनाएं हनुमान पूरी कर देते हैं ।
चैत्र मास की नवमी तिथि 13 अप्रैल दिन शनिवार को भगवान श्रीराम जी का जन्मोंत्सव रामनवमी के रूप में बहुत ही धुम धाम से पूरे देश में राम भक्त मनायेंगे । सभी जानते हैं की भगवान श्रीराम और हनुमान जी मिलन वन में उस समय हुआ था जब माता सीता का हरण लंकापित रावन ने कर लिया था, और राम, लक्ष्मण जी सीता जी की खोज करते हुये सुग्रीव से मिलने गये थे तभी पहली बार राम जी और हनुमान जी की भेट हुई थी । उसके बाद हनुमान जी ने सदैव के लिए अपना जीवन राम जी की सेवा सहायता में लगा दिया था औऱ बिना विश्राम किये राम काज के लिए तैयार रहते थे । सीता जी खोज, लंका दहन, समुद्र पर सेतु का निर्माण आदि बड़े बड़े कार्यों हनुमान जी की अग्रणी भूमिका रही ।
रामनवमी को हनुमान जी के गले में पहना दें ये वाली माला
आज के इस कलयुग में हनुमान जी ऐसे देवता हैं जो माता सीता और राम जी के आशीर्वाद से अजर अमर हैं । ऐसा कहा जाता हैं की भगवान श्रीराम के जन्मोंत्सव यानी रामनवमी के दिन जो कोई बहुत श्रद्धा पूर्वक ताजे सफेद अकाव (आक) के 21 या 108 पत्तों को शुद्धजल से धोकर उन पत्तों पर सिंदूर में गाय का घी मिलाकर अनामिका अंगुली से एक एक पत्ते पर श्रीराम लिखकर लाल कलावें में एक माला बनाकर सुबह के समय हनुमान मंदिर जाकर हनुमान जी के गले में पहना दें । माला पहनाने के बाद हनुमान जी के सामने राम जन्म वाली स्तुति- "भये प्रगट कपाला" का एक पाठ कर लें, और अपनी मनोकामना पूर्ति की प्रार्थना करें । इस को करने के बाद आपकी मनोकामना हनुमान जयंती तक हो सकती हैं पूरी ।
Published on:
12 Apr 2019 05:38 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
