धार्मिक कथाओं के अनुसार एक बार शरभंग मुनि ने कठिन तपस्या की। जिससे ब्रह्मा जी प्रसन्न हुए। मान्यता है कि शरभंग मुनि अपनी तपस्या के बल पर इतने तेजस्वी और पवित्र हो गए थे कि स्वर्गलोक के देवताओं और स्वयं ब्रह्मा जी ने उन्हें दिव्य लोक ले जाने का प्रस्ताव दिया। इसके लिए ब्रह्मा जी स्वयं अपने विमान के साथ उनके पास आए थे।