ज्योतिषशास्त्र के अनुसार शुक्र को चमकता सितारा कहा जाता है। शुक्र की स्थिति किसी भी जातक की कुंडली में बहुत मायने रखती है। क्योंकि शुक्र को भोग-विलास, दांपत्य सुख, ऐस्वर्य का कारक ग्रह माना जाता है। वहीं यदि शुक्र किसी की राशि में अशुभ स्थिति में होतो जातक को दांतप्य सुख की कमी तो होती ही है, साथ ही व्यक्ति के आकर्षण में कमी नज़र आती है। लेकिन जब शुक्र का राशि परिवर्तन होता है तो उसका असर सभी राशियों पर पड़ता है। दरअसल, जिस राशि के जिस भाव में शक्र प्रवेश करते हैं उस स्थान को शुक्र प्रभावित करते हैं। पंडित रमाकांत मिश्रा के अनुसार शुक्र ने 28 जून 2019, शुक्रवार के दिन मिथुन राशि में प्रवेश किया है। इस राशि परिवर्तन का सभी 12 राशियों पर प्रभाव पड़ेगा। आइए जानते हैं किस पर क्या असर पड़ने वाला है....