3- शास्त्रों की कथानुसार जब भगवान श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध किया था और वध के बाद रूप चौदस के दिन तेल में पीली हल्दी, गेहूं का आटा एवं बेसन मिलाकर मालिश कर स्नान किया था, जिससे नरकासुर के वध के पाप से वे मुक्त हो गये थे । तभी से इस प्रथा की शुरूआत हुई थी । इस दिन यह स्नान करने वालों को नरक से भी मुक्ति मिल जाती है, इसलिए इसे नरक चतुर्दशी भी कहते है ।