ऐसे करें पूजन
सफला एकदशी के दिन से ही अंग्रेजी नववर्ष का शुभारंभ भी हो रहा हैं । और इस दिन मंगलवार का दिन होने के कारण यह दिन अति शुभ व लाभकारी स्वतः ही बन जाता हैं । इस दिन सुबह सूर्योदय से पूर्व गंगाजल मिले जल से स्नान करने के बाद घर के पूजा स्थल में गाय के घी का दीपक जलाकर बैठकर सीधे हाथ नें जल लेकर सफला एकादशी व्रत, पूजन करने का संकल्प लेते हुए धूप, दीप, फल और पंचामृत, नारियल, सुपारी, आंवला अनार और लौंग, आदि श्री भगवान अच्युत को समर्पित करें । व्रत पूरा होने के बाद दूसरे दिन द्वादशी तिथि के दिन सतपथ ब्रह्मण या गरीब कन्याओं को भोजन कराकर कुछ दक्षिणा अवश्य दें । ऐसा करने से कभी भी किसी भी चीज का अभाव नहीं रहेगा ।