24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

साक्षात दर्शन देंगे शिरडी के साईंनाथ गुरुवार को केवल एक बार कर लें यह काम

हर इच्छा पूरी कर देते हैं बाबा साईं
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Shyam Kishor

•

Updated: 18 Mar 2020, 1:24 PM IST

साक्षात दर्शन देंगे शिरडी के साईंनाथ गुरुवार को केवल एक बार कर लें यह काम

साक्षात दर्शन देंगे शिरडी के साईंनाथ गुरुवार को केवल एक बार कर लें यह काम

शिरडी वाले साईंनाथ सदैव अपने भक्तों की सहायता के लिए तत्पर रहते हैं। अगर कोई साईं भक्त भगवान साईं बाबा की कृपा पाना और उनके साक्षात दर्शन करना चाहते हैं तो गुरुवार के दिन शिरडी के साईं मंदिर, अपने घर पर ही या किसी भी साईं बाबा मंदिर में जाकर करें ये काम। प्रसन्न होकर साईं बाबा करेंगे हर मनोकामना पूरी।

25 मार्च से शुरू हो रहा हिंदू नववर्ष (गुड़ी पड़वा), जानें 12 महीनों की 12 महिमा

गुरुवार के दिन करें यह काम

1- गुरुवार के दिन संकल्प लेकर पूरे दिन उपवास रखें।

2- गुरुवार के दिन शाम के समय शिरडी या अन्य किसी भी साईं मंदिर में जाकर एक 11 मुख वाला दीपक जलाकर बाबा के सामने रख दें, और 3 बार श्री साईं चालीसा का पाठ करें।

3- ऐसा कहा जाता है कि साईं बाबा का व्रत एक बार शुरू करने के बाद लगातार 9 गुरुवार तक किया जाना चाहिए।

4- सुबह जल्दी उठाकर स्नान करने के बाद साईं बाबा की फोटो या मूर्ति की पूजा करें।

5- पूजा करते वक्त साईं बाबा की मूर्ति या फोटों के नीचे पीले रंग का वस्त्र बिछाकर पीले फूलों की माला चढाएं।

6- साईं बाबा की फोटो या मूर्ति को शुद्ध चंदन का तिलक लगाएं।

7- साईं बाबा के सामने घी का दीपक जलाकर साई व्रत की कथा पढ़ें।

चैत्र मास में नीम की इतनी पत्तियां खाने से दूर हो जाती है गंभीर बीमारियां

8- साईं नाथ को भोग लगाने के लिए बेसन के लड्डू या फिर किसी भी शुद्ध मावे की मिठाई का प्रयोग करे और भोग लगाने के बाद उसी भोग को घर के सभी लोगों में प्रसाद रूप में बांट दें।

9- व्रत में नमक से बने भोज्य पदार्थों का सेवन करें।

10- साईं बाबा के "ऊँ साईं नाथाय नमः" मंत्र का 108 बार जप करने के बाद किसी भी गरीब जरूरतमंदों की अपनी सामर्थ्य अनुसार, सेवा करें। ऐसा करने से किसी न किसी रूप में साईंनाथ साक्षात दर्शन देते हैं।

*******************

बड़ी खबरें

View All

धर्म-कर्म

धर्म/ज्योतिष

ट्रेंडिंग