मिलेगी साई कृपा-
अब साईंनाथ को चंदन/कुमकुम का तिलक लगाएं, ताजे फूलों की माला चढ़ाएं, दीपक जलाएं एवं अगरबत्ती-धूपबत्ती भी लगाएं। पूजन के बाद एक सिक्का पीले कपड़े में लपेटकर अपनी मन्नत पूर्ति की कामना से जहां साई की फोटो (प्रतिमा) के नीचे रख दें। पूजा समाप्त होने के बाद सिक्के को पीले कपड़े सहित घर की तिजोरी में रख दें । सुबह शाम साई कथा का पाठ भी करें। कुछ ही दिनों में साई नाथ की कृपा का अनुभव होने लगेगा।