गुरु रविदास जयंती (Guru Ravidas Jayanti) माघ पूर्णिमा पर मनाई जाती है। इनका जन्म वाराणसी के मडुआडीह में सन 1398 में हुआ था, इनका एक नाम संत रैदास भी है। कहा जाता है कि रविवार को जन्म के कारण इन्हें रविदास कहा जाता है। संत रविदास के लाखों अनुयायी हैं, जिनकी उन पर अटूट आस्था है। इनसे जुड़ीं कई कहानियां (Sant Ravidas Ke Chamatkar) प्रचलित हैं, जिनके कारण कई आस्थावान लोग उन्हें चमत्कारी संत और ईश्वर का अवतार मानते हैं। गुरु रविदास जयंती के उपलक्ष्य में आइये बताते हैं संत रैदास के चमत्कार से जुड़ीं ये कहानियां।