27 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

1 दिसंबर से इन राशियों के जातकों का होगा भाग्योदय, इन पर बरसेगी शनिदेव की कृपा

1 दिसंबर से इन राशियों के जातकों का होगा भाग्योदय, इन पर बरसेगी शनिदेव की जबरदस्त कृपा
2 min read
Google source verification

भोपाल

•

image

Tanvi Sharma

•

Nov 26, 2018

shanidev

ग्रहों की चाल हर महीने बदलती है और राशियों पर अपना प्रभाव दिखाती है। वहीं कभी-कभी ग्रहों का असर राशियों पर सकारात्मक पड़ता है तो कभी-कभी नकारात्मक असर पड़ता है। इस प्रभावों के कारण ही उसके कार्यों व मेहनत के फल निर्भर करते हैं। यदि ग्रहों की स्थिति सही हो तो व्यक्ति को कम मेहनत करने पर भी अधिक फल प्राप्त होता है, लेकिन यदि ग्रहों की स्थिति सही नहीं है तो कड़ी मेहनत पर भी उसके अनुसरा फल प्राप्त नहीं होता है। ग्रहों की बात करें तो शनिदेव को न्याय के देवता कहा जाता है। यदि वे किसी पर मेहरबान हो जाएं तो व्यक्ति के वारे-न्यारे कर सकते हैं। ऐसा ही होने वाला हैं इन चार राशियों के साथ। जी हां दिसंबर माह में शनिदेव चार राशियों पर मेहरबान होने जा रहे हैं। शनिदेव की कृपा से इन राशियों को मानसिक परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। साथ ही आपके जीवन में कई बदलाव भी देखने को मिलेंगे आइए जानते हैं कौन है वो राशियां....

मेष राशि

इस राशि के जातकों की किस्मत में बहुत फेरबदल होने वाला है। ये बदलाव सामान्यतः 29 नवंबर से होने के संकेत है। इस समयावधि के दौरान आपकी किस्मत आसमान की बुलंदियों तक आपको पहुंचा सकती है। पुराने अटके हुए काम पूरे होंगे, साथ ही हर कार्य में सफलता मिलेगी। नए कार्यों की शुरुआत कर सकते हैं, आपके लिए यह गोल्डन टाईम हैं। इस समयांतराल में इन्हें जो भी लाभ होगा उसका सकारात्मक असर आने वाले समय पर भी रहेगा। इसलिए इस दौरान सभी कार्यों को लगन और पूरी मेहनत के साथ करें।

मिथुन राशि

इस राशि के लोगों पर शनिदेवी अपनी कृपा बरसाने वाले हैं। इस दौरान आपको आर्थिक उन्नति मिलेगी और समाज में उच्च पद-प्रतिष्ठा हासिल होगी। लोग आपका और आपके परिवार का सम्मान करेंगे। आपके कार्यों को समाज में सफलता मिलेगी। यह समय आपके व्यापार के लिए बहुत ही लाभदायक साबित होगा और आप अपने व्यापार का विस्तार करेंगे इन व्यक्तियों के साथ मिलकर।

मकर राशि

इस राशि वाले लोगों के लिए अच्छा समय शुरु होने वाला है। इस बीच आप कोई भी कार्य बिना सोचे-समझे कर सकते हैं। ये समय आपके लिए उत्तम रहने वाला हैं। आपके जितने भी सपने हैं उन्हें इसी दौरान पुरे करने का प्रयास करें। इस राशि के लोगों के लिए रिश्ते नाते की दृष्टि से भी समय उत्तम रहेगा। यदि आप अपने लिए जीवनसाथी की तलाश कर रहे हैं इसी दौरान प्रयास करें सफलता प्राप्त होगी।

कुंभ राशि

शनि की कृपा से इस राशि वालों के जीवन में अच्छा समय आने का बहुत ही शुभ योग बन रहा है। इस राशी के जातकों पर शनिदेव की कृपा से घर में धन की वर्षा होगी वहीं जिन लोगों की आर्थिक स्थिति में समस्याएं आ रही थी वो सभी जल्द ही खत्म हो जाएगी। आय बढ़ाने के नए रास्ते खुलेंगे और आपको संतान से जुड़ी खुशखबरी मिल सकती है।