सूर्य पुत्र शनिदेव को सभी ग्रहों में निष्पक्ष न्याकारी और सबसे ज्यादा खतरनाक ग्रह माना गया है । अगर कोई मनुष्य एक अच्छा जीवन जीता है तो उसको जीवन में तीन बार शनि की दशा से गुजरना पड़ता है । पहली बार शनि व्यक्ति के साथ खेलता है, दूसरी बार उसकी जिन्दगी में भूचाल लाता है, और तीसरी बार उसके सारे धन-दौलत को नष्ट कर देता है । यही कारण है कि लोग शनि को शांत रखने का प्रयास करते रहते है । ज्योतिष शास्त्र में संसार की प्रत्येक वस्तु को उसके गुणधर्म के आधार पर नवग्रहों के अनुरूप के वर्गीकृत किया गया है ।