20 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शुक्र का तुला राशि में गोचर कुछ राशियों को प्रेम संबंधों में दिलाएगा लाभ

किन राशियों पर शुक्र के परिवर्तन का क्या असर देखने को मिलेगा...

3 min read
Google source verification

भोपाल

image

Tanvi Sharma

Oct 04, 2019

shukra_in_tula.jpgashukra ka rashii parivartan in tula rashi

ज्योतिष शास्त्र में शुक्र को भौतिक सुख-सुविधा, धन-ऐश्वर्य का कारक ग्रह कहा जाता है। शुक्र की स्थिति किसी भी जातक की कुंडली में शुभ-अशुभ हो दोनों ही बहुत मायने रखती है। इसके साथ ही शुक्र का गोचर सभी राशियों के जीवन में बदलाव लाता है। शुक्र का किसी भी जातक की राशि में शुभ होना उसकी धन संपन्नता, सुख वैवाहिक जीवन को दर्शाता है। लेकिन यदि अशुभ होतो इसके विपरित परिणाम मिलते हैं।

इसके साथ ही शुक्र 4 अक्टूबर, शक्रवार के दिन तुला राशि में गोचर करने जा रहे हैं। शुक्र का यह गोचर सभी राशियों पर प्रभाव डालेगा। कुछ राशियों को इसका फायदा होगा और कुछ राशियों को इसके नुकसान झेलने पड़ सकते हैं। आइए जानते हैं किन राशियों पर शुक्र के परिवर्तन का क्या असर देखने को मिलेगा...

इस राशि से शुक्र 7वें भाव में गोचर कर रहे हैं। इस दौरान सभी विद्यार्थियों को मेहनत के पूरे परिणाम मिलेंगे। विवाह योग्य युवक-युवतियों के विवाह योग बन रहे हैं। व्यावसायिक तौर पर भी आप लाभ की स्थिति में रह सकते हैं। जीवन में उत्साह बना रहेगा।

इस राशि के जातकों का समय सकारात्मक रहेगा। आपके 6ठे भाव में शुक्र का गोचर हुआ है। इस दौरान आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और विचारों में सकारात्मकता बनी रहेगी। नौकरी बदलने के योग बन रहे हैं, लाभा होगा।

शुक्र का आपकी राशि के 5वें भाव में गोचर होने जा रहा है। इस दौरान आपके प्रेम संबंधों में लाभ होगा। विद्यार्थी भी अपनी शिक्षा व अध्ययन पर ध्यान केंद्रित कर सकते हैं। कई दिनों से रुके कार्य जल्द ही पूरे होंगे।

शुक्र का गोचर आपकी राशि के 4थें भाव में हुआ है। इस गोचर का असर आपके परिवार पर सकारात्मक परिणाम दिखाएगा। इस समय आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा और सुख-समृद्धि में भी काफी लाभ होगा। इस समय आपकी सभी इच्छाओं की पूर्ति होगी।

शुक्र का गोचर आपकी राशि से 3रे भाव में हो रहा है। नौकरी पेशा व्यक्तियों के लिये समय शुभ है। इस गोचरकाल के समय आप नौकरी परिवर्तन का प्रयास कर सकते हैं। सरकारी नौकरी वालों के पदोन्नती की स्थिति बन रही है। लाभ प्राप्ति होने की उम्मीद है।

शुक्र का गोचर आपकी राशि के 2रे भाव में हो रहा है। यह समय आपके दांपत्य जीवन में खुशहाली लाएगा। इसके साथ ही आपकी आर्थिक स्थिति में भी सुधार होगा। वहीं आप व्यापार, नौकरी में खूब लाभ कमाएंगे। समय शुभ है।

शुक्र का गोचर आपकी ही राशि में हुआ है। आपके लिये ये समय बहुत अच्छा है, आपको अच्छे संकेत मिल सकते हैं। प्रेम-प्रसंग के लिये यह समय बहुत शुभ है। आप अपने शत्रु पर हावी रहेंगे और उनपर आपका डर बना रहेगा। जीवन के सभी क्षेत्रों में आपको शुभ परिणाम मिलेंगे।

गोचर के दौरान शुक्र आपकी राशि से 12वें भाव में गोचर करेंगे। यह गोचर आपके लिए बहुत फायेमंद साबित होगा। यदि आप एक हाथ से धन का व्यय कर रहे हैं तो दूसरे हाथ से आपको धन की प्राप्ति भी होगी।

यह गोचर आपकी राशि से 11वें भाव में होने जा रहा है। आपके लिए यह गोचर आर्थिक लाभ लेकर आ रहा है। कार्यक्षेत्र में आपके सीनियर्स आपके काम से प्रसन्न होंगें और आपकी तारीफ करते नहीं थकेंगे।

इस गोचर अवधि में शुक्र आपकी राशि से 10वें भाव में संचार करेंगे। पारिवारिक जीवन की बात करें तो, इस गोचरकाल में परिवार में सुख शांति का माहौल रहेगा और परिवार के सदस्यों के साथ आप अच्छा वक़्त व्यतीत कर पाएंगे।

शुक्र का गोचर आपकी राशि के 9वें भाव में हुआ है। आपका धार्मिक कार्यों में मन लगेगा। दान-पुण्य के कार्यों से लाभ मिलेगा। धनलाभ और पारिवारिक सुख की प्राप्ति संभव है। इस दौरान की गई यात्रा विभिन्न रूपों में फलदायी साबित हो सकती है।

शुक्र का गोचर आपकी राशि से 8वें भाव में हो रहा है। इस राशि के जातकों के लिए यह समय थोड़ा कठिन हो सकती है। भाई-बहनों से वैचारिक मतभेद हो सकता है। इस दौरान आप घर में नया वाहन खरीद सकते हैं।