शुक्रवार 26 अप्रैल को वैशाख मास की कालाष्टमी तिथि है, शुक्रवार का दिन होने के कारण कालाष्टमी का महत्व काफी बढ़ जाता है, क्योंकि शुक्रवार को मां लक्ष्मी की आराधना का दिन माना जाता है । मान्यता है कि इस दिन वैशाख मास की कालाष्टमी तिथि पड़ जाये तो इस अवसर को सोने पे सुहागा जैसा महत्व दिया जाता है । अगर इस दिन धन प्राप्ति के लिए कुछ अचूक उपाय कर लिये जाए तो मां लक्ष्मी की कृपा से धन आवक के सारे रास्ते खुल जाते हैं और माता लक्ष्मी हमेशा घर में निवास करने लगती हैं ।