हिंदू धर्म में सिंदूर का बहुत महत्व माना जाता है। सिंदूर को पूजा-पाठ में इस्तेमाल किया जाता है, बिना सिंदूर पूजा अधूरी मानी जाती है। वहीं शादीशुदा महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए मांग में सिंदूर भरती हैं। सिंदूर सिर्फ सुहाग की निशानी नहीं है बल्कि इसमें चमत्कारी शक्तियां भी मौजूद हैं यही कारण है कि तांत्रिक क्रियाओं में भी सिंदूर का इस्तेमाल किया जाता है। सिंदूर का इस्तेमाल सदियों से टोटकों में भी किया जाता है। आइए आपको सिंदूर के कुछ ऐसे टोटकों के बताने जा रहे हैं जिनसे आप कई तरह के लाभ प्राप्त कर सकते हैं....