31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आज ही अपने पड़ोसी को कर दें इन 5 में से किसी एक का गिफ्ट, हर परेशानी हो जाएगी दूर

परेशानियों से मिलेगी मुक्ति, जरूर करें ये उपाय
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Shyam Kishor

•

Updated: 16 Apr 2020, 7:19 PM IST

12.jpg

क्या आपकी समस्याएं खत्म होने का नाम नहीं ले रही, धन आवक में बार-बार रूकावटें आ रही है, सफलता के करीब पहुंचने का बाद भी सफलता हाथ से निकल जाती है। अगर ऐसा किसी के साथ हो रहा है तो आज इन 5 चीजों में से किसी भी एक चीज का गिफ्ट के रूप में अपने पड़ोसी दान कर दें। ऐसा करते ही कुछ दिनों में सारी परेशानी खत्म हो सकती है।

Aakshaya Tritiya : जैन धर्म में ऐसे मनाते हैं अक्षय तृतीया पर्व

अगर किसी व्यक्ति को किसी भी कार्य में सफलता नहीं मिल पा रही हो या कोई समस्या दूर नहीं हो रही हो तो आज ही इन 5 चीजों में से कोई भी एक चीज का गिफ्ट अपने किसी खास प्रिय पड़ोसी की ऐसी छोटी कन्या जिसकी उम्र दस साल से कम हो को करें। ज्योतिष शास्त्र और वास्तु शास्त्र के अनुसार, इस एक अचूक उपाय है जिसे करने से बड़ी से बड़ी परेशानी या समस्या का समाधान कुछ ही दिनों में होने लगता है।

किस्मत चमका देगा दीया का ये उपाय, खोल देगा सफलता के सारे द्वार

इन 5 चीजों में से किसी एक का करें गिफ्ट

1- हाथी की तस्वीर या छोटी मूर्ति- हाथी की उम्र अधिक होती है, गति सधी हुई होती है। हाथी हमेशा सकारात्मक ऊर्जा में ही रहना पसंद करता है। गर्मी और नकारात्मक ऊर्जा में ये उग्र हो जाता है, इसलिए स्थाई धन आवक की कामना व सतत प्रगति के लिए पड़ोसी की छोटी कन्या को खिलौना वाले हाथी या हाथी की प्रतिक चीजें गिफ्ट करें।

2- सात घोड़े- घोड़े ऊर्जा का प्रतीक है। सात घोड़े सूर्य के रथ के प्रतीक है, जो सात रंगों की किरणों के प्रतिनिधि भी माने जाते हैं। ये सूर्य के रथ के घोड़े होते हैं। सात सफेद घोड़ों की जोड़ फेंगशुई में शुभ मानी जाती है। अपनी परेशानियों से मुक्ति पाने के लिए पड़ोसी की छोटी कन्या को सात सफेद घोड़ों की एक तस्वीर गिफ्ट करने से अचानक धन आवक में वृद्धि होने लगती है।

3- दो तरफा गणेश- गणेश जी की ऐसी मूर्ति या तस्वीर जिसके दोनों तरफ गणेशजी बने हो को पड़ोसी की छोटी कन्या को गिफ्ट करने से सैकड़ों विघ्न बाधाएं दूर होने लगती है।

4- मिट्टी की बनी कोई चीज- मिट्टी यानी भूमि तत्व, भूमि से जुड़ी चीजें यानी वनस्पति-पौधे आदि के साथ ही अगर मिट्टी से बना कोई बर्तन या शो-पीस या खिलौने अपने पड़ोसी की छोटी कन्या को गिफ्ट करने से एक साथ कई परेशानियां दूर होने लगती है।

5- चांदी की कोई वस्तु- अगर घर परिवार में कोई रोगी ठीक नहीं हो पा रहा हो या धन आवक में वृद्धि नहीं हो पा रही हो तो पड़ोसी की छोटी कन्या को चांदी का सिक्का या चांदी से बने कोई छोटे आभूषण गिफ्ट करें, ऐसा करने से कुछ दिनों में लाभ दिखाई देने लगेंगे।

**********