ज्योतिषाचार्य पं. दामोदर प्रसाद शर्मा ने बताया कि 27 नक्षत्रों में आर्द्रा नक्षत्र को जीवनदायिनी नक्षत्र माना गया है। साथ ही इससे चातुर्मास की बारिश का पूरा आंकलन किया जाता है। उन्होंने बताया कि आर्द्रा में सूर्य के प्रवेश के कुछ देर बार ही जल तत्व की राशि कर्क में शुक्र ग्रह प्रवेश करेगा। यह बदलाव बेहतर वर्षा का कारक बनेगा। वहीं, रोहिणी नक्षत्र का वास समुद्र तथा समय का वास धोबी के घर में होगा।