जिन लोगों का जन्म रोहिणी, मृगशिरा या आर्द्रा नक्षत्र में हुआ हो और जिनके नाम का पहला अक्षर व, क, घ या छ हो, उन लोगों के जीवन में कुछ परेशानी आ सकती है। घर के मुखिया को कुछ कष्ट उठाना पड़ सकता है। अतः 10 अक्टूबर तक इस परेशानी से बचने के लिये और अपनी बेहतरी सुनिश्चित करने के लिए किसी जरूरतमंद को भोजन खिलाएं और चिड़ियों को दाना डालें ।
पुनर्वसु, पुष्य, आश्लेषा या मघा नक्षत्र में जन्म लेने वाले ऐसे लोग जिनका नाम क, ह, ड या म अक्षर से शुरू होता हो, इन्हें धन हानी हो सकती है । ऐसे जातक नियमित रुप से 10 अक्टूबर 2018 तक सूर्यदेव को अर्घ्य दे एवं सूर्य मंत्र - 'ऊँ घृणिः सूर्याय नमः ।' का जप करें ।
पूर्वाफाल्गुनी या उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र में पैदा होने वाले ऐसे लोग जिनका नाम म, ट या प अक्षर से शुरू होता हो, उन लोगों को आज से 10 अक्टूबर तक के बीच रोग या पीड़ा का सामना करना पड़ सकता है । इस स्थिति से बचने के लिये मन्दिर में सूखा नारियल या नारियल का तेल दान करें ।